×

Indian Footballer Sunil Chhetri: फीफा का भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को खास सम्मान, बनाई डॉक्यूमेंट्री

Indian Footballer Sunil Chhetri: भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और टीम के कप्तान सुनील छेत्री को फीफा ने डॉक्यूमेंट्ररी के सम्मान से नवाजा है।

Prashant Dixit
Published on: 29 Sep 2022 11:37 AM GMT (Updated on: 29 Sep 2022 11:40 AM GMT)
FIFA Sunil Chhetri Documentary
X

FIFA Sunil Chhetri Documentary (image social media)

FIFA Sunil Chhetri Documentary: भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और टीम के कप्तान सुनील छेत्री को फीफा ने खास सम्मान से नवाजा है। विश्व फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्थान फीफा ने फुटबॉल विश्व कप 2022 कतर से पहले सुनील छेत्री के नाम पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है। जिस फिल्म का नाम "कैप्टन फैंटास्टिक" रखा गया और इस को 28 सितम्बर को रिलीज किया गया है। यह सारी जानकारी फीफा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की एक पोस्ट के माध्यम से दी गई है।

फीफा की वह पोस्ट

विश्व कप फीफा ने पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सब रोनाल्डो और मेसी के बारे में तो जानते है, अब तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाले पुरूष सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की कहानी, कैप्टन फैंटास्टिक अब फीफ+ पर उपलब्ध है।

फीफा ने अपनी इस पोस्ट में डॉक्यूमेंट्ररी फिल्म का एक दिल को छूने वाला पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में एक पोडियम पर विश्व फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी के साथ भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को खड़ा दिखाया गया है।

फीफा का अनोखा फैसला

सुनील छेत्री को एक डॉक्यूमेंट्ररी से सम्मानित करने का फीफा को यह फैसला अनोखा और देश के लिए खास भी है। क्योंकि भारत अभी तक एक बार भी फीफा विश्व कप का हिस्सा नहीं रहा है। फुटबॉल एक्सपर्ट के अनुसार छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में एक शानदार फॉरवर्ड खिलाड़ी होने का साथ उनकी गोल करने की क्षमता उन्हें रोनाल्डो और मेसी के साथ खड़ा करती है।

सुनील छेत्री का करियर

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अभी फुटबॉल के सक्रिय खिलाडियों में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद है। पहले स्थान पर पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 गोल है। जबकि दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनल मेसी 90 गोल है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री 84 गोल मौजूद है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story