×

FIFA U-17 WC: भारत में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां खेली भारतीय टीम

FIFA U-17 WC 2022: फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है। मैचों को 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक खेला जाएगा। साथ ही मैच के वेन्यू स्थल का भी नाम सार्वजनिक कर दिया है।

Prashant Dixit
Published on: 16 Jun 2022 8:52 AM GMT
FIFA U-17 WC 2022
X

FIFA U-17 WC 2022 (image credit internet)

FIFA U-17 WC 2022: फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा और स्थानीय आयोजन समिति LOC ने बुधवार को यह घोषणा की है। कि मैच 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगे। साथ ही मैच के वेन्यू स्थल का भी नाम सार्वजनिक कर दिया है। भारत में फीफा के किसी विश्व कप का यह दूसरा आयोजन का मौका है। भारतीय फुटबाल टीम अपने सभी मैच ओडिशा में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खेलेंगी।

विश्व कप का फाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सेमीफाइनल मैच का आयोजन गोवा में होगा। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा और स्थानीय आयोजन समिति (LOC) ने बुधवार को यह घोषणा की। भारत लीग चरण के अपने मैच 11 अक्टूबर से भुवनेश्वर में खेलेगा। ग्रुप स्टेज में 24 मैच खेले जाएंगे जो 18 अक्टूबर तक तीन राज्यों ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में आयोजित किए जानें है।

एलओसी परियोजन का महत्वपूर्ण बयान

एलओसी परियोजना निदेशक अंकुश अरोड़ा और नंदिनी अरोड़ा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, "कार्यक्रम जारी करना ऐतिहासिक टूर्नामेंट के आयोजन में एक महत्वपूर्ण क्षण हैं, भारत की दूसरी फीफा प्रतियोगिता की मेजबानी की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं, हम बेहद सफल टूर्नामेंट का आयोजन करने के प्रति आश्वस्त हैं"

इस टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में 20 दिनों में कुल 16 टीम भाग लेंगी और इसमें कुल 32 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर एक वेन्यू प्रत्येक मैच के दिन डबल हेडर की मेजबानी करेगा, कार्यक्रम और फुटबॉल कार्निवल दोनों को 11 अक्टूबर से शुरु होने वाले वाले संस्करण की शुरुआत से पहले तक प्लान किया गया है।

फीफा महिला वर्ल्ड कप की जरूरी बातें

विश्व कप की शुरुआत 11 अक्टूबर और समापन 30 अक्टूबर को। विश्व कप में कुल 32 मैच का आयोजन होगा। मेजबान राज्य गोवा, महाराष्ट्र और ओडिशा है। अयोजन स्थल स्टेडियम डीवाई पाटिल स्टेडियम, फतोर्दा स्टेडियम और कलिंग स्टेडियम होगे।भारतीय टीम अपने सभी मैच ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में 11, 14 और 17 अक्टूबर को खेलेंगी। क्वार्टर फाइनल मैच का 21 और 22 अक्टूबर को जबकि सेमीफाइनल मैच का आयोजन 26 अक्टूबर को होगा। जबकि फाइनल मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story