फीफा वर्ल्ड कप 2022: आज इन आठ टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत, सिर्फ एक क्लिक कर जानिए पूरी डिटेल्स...

FIFA World Cup 2022: आज फुटबॉल वर्ल्ड कप का सातवां दिन है। रोज की तरह आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार पहला मैच दोपहर 3.30 बजे होगा और रात 12.30 बजे चौथा मैच शुरू होगा। पहले मैच में ट्यूनीशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 26 Nov 2022 6:14 AM GMT
FIFA World Cup 2022
X

FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022: आज फुटबॉल वर्ल्ड कप का सातवां दिन है। रोज की तरह आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार पहला मैच दोपहर 3.30 बजे होगा और रात 12.30 बजे चौथा मैच शुरू होगा। पहले मैच में ट्यूनीशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं आज ग्रुप सी में आज बड़ा ही महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। अपने पहले मैच में अर्जेंटीना को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली सऊदी अरब की टीम पोलैंड से टक्कर लेगी। सऊदी अरब की टीम इस मैच को जीतकर अगले राउंड में प्रवेश करना चाहेगी।

आज खेले जाएंगे ये 4 मुकाबले:

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में सातवें दिन का खेल ग्रुप डी (Group D) की टीमों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां पहले मैच में ट्यूनीशिया की टीम अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी। ट्यूनीशिया का पहला मैच डेनमार्क के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप डी (Group D) में अपने पहले मैच में फ्रांस के सामने 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से होगा। इसके बाद इस ग्रुप का दूसरा मुकाबला फ्रांस बनाम डेनमार्क के बीच खेला जायेगा। जहां फ्रांस की टीम जीत के साथ अगले चरण में क्वालीफाई कर जाएगा। वहीं डेनमार्क को अपनी पहली जीत की तलाश रहेगी।

इसके अलावा फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के ग्रुप सी (Group C) में आज पोलैंड और सऊदी अरब के बीच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे एक और महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। आज के दिन का आखिरी मुकाबला ग्रुप बी (Group B) में इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सुबह 12:30 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी।

कहां देख पाएंगे की मैचों लाइव स्ट्रीमिंग..?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस बार कतर में हो रहा है। इसके लाइव टेलीकास्ट के अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं। आप इस नेटवर्क के दो चैनल्स स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 एचडी इसके लाइव टेलीकास्ट का आनंद उठा सकते हैं। जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैच देख सकते हैं। जियो, वी (Vi), एयरटेल और BSNL के ग्राहक भी इसके जरिए फुटबॉल वर्ल्ड कप का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा पर भी फीफा विश्वकप के सभी मैचों को लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल रही है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story