×

FIFA World Cup 2022 Live Telecast: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ का भारत में लाइव टेलीकास्ट ऐसे देखें....

FIFA World Cup 2022 Live Telecast: टी-20 विश्वकप के समापन के बाद अब दुनियाभर में फीफा वर्ल्ड कप की धूम देखने को मिल रही है। दुनियाभर में फुटबॉल को क्रिकेट से कई गुना अधिक लोग देखना पसंद करते हैं। भारत में भी फुटबॉल का क्रेज काफी अधिक है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से हो रहा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 18 Nov 2022 3:55 AM GMT
FIFA World Cup 2022 Live Telecast
X

FIFA World Cup 2022 Live Telecast

FIFA World Cup 2022 Live Telecast: टी-20 विश्वकप के समापन के बाद अब दुनियाभर में फीफा वर्ल्ड कप की धूम देखने को मिल रही है। दुनियाभर में फुटबॉल को क्रिकेट से कई गुना अधिक लोग देखना पसंद करते हैं। भारत में भी फुटबॉल का क्रेज काफी अधिक है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से हो रहा है। इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कतर को मिली है। इसके लिए पिछले कई महीनों से वहां तैयारियां चल रही थी। ये आख़िरी मौक़ा होगा जब वर्ल्ड कप में दुनिया की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। क्योंकि 2026 में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 32 से बढ़कर 48 हो जाएंगी।

फीफा वर्ल्ड कप विश्व का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट माना जाता है। फीफा वर्ल्ड कप का आनंद फैंस मैदान पर और घर पर बैठकर उठाते हैं। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बताया था कि एक अनुमान के मुताबिक इस बार इसे दुनिया भर में रिकॉर्ड 5 अरब लोग देखेंगे। इसमें भारत में भी करोड़ों की तादाद में फैंस हर मैच का मज़ा उठाएंगे। भले ही भारतीय टीम फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हो। दुनिया भर के 200 से अधिक देशों ने हर चार साल में होने वाली इस फुटबॉल स्पर्धा में क्वालीफाई करने का प्रयास किया। लेकिन मेजबान कतर सहित केवल 32 टीमें ही 2022 फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकीं।

29 दिनों तक चलेगा फुटबॉल का महाकुंभ:

बता दें कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट करीब एक महीने तक चलेगा। हर दिन बड़े रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा और इस वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 32 टीमों में एशिया से 6 टीमें हैं। क़तर के 8 स्टेडियमों में होने वाले 64 मैचों के लिए 2.89 मिलियन टिकट बेचे गए हैं। कतर के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, इंग्लैंड, मैक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राजील और जर्मनी के फैंस के बीच इसकी मांग सबसे अधिक देखने को मिली।

भारत में कौनसा टीवी चैनल फीफा विश्व कप 2022 का प्रसारण करेगा?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का टीवी पर सीधा प्रसारण (FIFA World Cup 2022 Live Telecast) Sports18 और Sports18 HD पर किया जाएगा। फीफा विश्व कप कतर 2022 को भारत में JioCinema ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा। बिना सब्सक्रिप्शन के JioCinema ऐप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप JioCinema वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story