×

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की जीत जैसी रही एशिया कप में श्रीलंका की जीत की कहानी, पढ़े ये खास रिपोर्ट...

Asia Cup 2022: एशिया कप का खिताब जीतकर जब श्रीलंका की टीम अपने देश पहुंची तो वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। श्रीलंका देश का मान बढ़ाने वाले अपने खिलाड़ियों के प्रति वहां की जनता में प्यार उमड़ पड़ा। इस बार का एशिया कप जीतना श्रीलंका के लिए कई मायनों में बड़ा अहम था। वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी मिलने के बावजूद अपने देश में इसका आयोजन नहीं करवा पाया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 14 Sep 2022 5:07 AM GMT
Asia Cup 2022
X

Asia Cup 2022: एशिया कप का खिताब जीतकर जब श्रीलंका की टीम अपने देश पहुंची तो वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। श्रीलंका देश का मान बढ़ाने वाले अपने खिलाड़ियों के प्रति वहां की जनता में प्यार उमड़ पड़ा। इस बार का एशिया कप जीतना श्रीलंका के लिए कई मायनों में बड़ा अहम था। वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी मिलने के बावजूद अपने देश में इसका आयोजन नहीं करवा पाया। दूसरा किसी को भी श्रीलंका के खिताब जीतने की उम्मीद नहीं थी। ये बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा इस बार आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने किया। दोनों के खिताब जीत में कई समानताएं नज़र आई। चलिए हम आपको बताते हैं आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस और एशिया कप में श्रीलंका की जीत में क्या-क्या समानताएं दिखाई दी...

1. शुरुआत में किसी को नहीं थी खिताब जीतने की उम्मीद:

इसी साल हुए आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिताब जीतने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद धीरे-धीरे हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने अपना जलवा दिखाना शुरू किया। अंत तक जाते-जाते गुजरात टाइटंस आईपीएल की सबसे मजबूत टीम दिखाई देने लग गई और खिताब जीतकर आईपीएल में तहलका मचाया। कुछ ऐसा ही इस बार एशिया कप में श्रीलंका के सह देखने को मिला। श्रीलंका को पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। लेकिन उसके बाद टीम ने हर मैच में जीत दर्ज कर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जिसकी उम्मीद किसी भी क्रिकेट फैंस को नहीं थी।

2. दोनों टीमों की कमान ऑलराउंडरों के पास रही:

बता दें एशिया कप 2022 और आईपीएल 2022 में दोनों खिताब विजेता टीमों की कमान ऑलराउंडर खिलाड़ियों के पास रही। जी हां, जहां गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पंड्या के पास थी, जो तेज़ गेंदबाज़ी के साथ अपनी ताबड़तोड़ पारी के लिए जाने जाते हैं। बिल्कुल ऐसा ही श्रीलंका के पास एशिया कप में देखने को मिला। एशिया कप में श्रीलंका की कप्तानी का जिम्मा दासुन शनाका के पास रहा। दासुन शनाका भी तेज़ गेंदबाज़ी के साथ आतिशी पारी खेलने के लिए काफी मशहूर हैं।

3. दोनों टीमों के पास वर्ल्ड क्लास लेग स्पिनर:

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की जीत की मुख्य वजह लेग स्पिनर राशिद खान को भी माना गया। राशिद खान ने अपनी फिरकी से विपक्षी बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया। इसके अलावा उन्होंने अंतिम ओवर्स में अपनी टीम के लिए कई तेज़ पारियां भी खेली। ऐसे ही कुछ श्रीलंका की टीम में भी देखने को मिला। वानिन्दु हसरंगा ने एशिया कप में अपनी लेग ब्रेक स्पिन से 9 विकेट चटकाए। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने बल्ले से भी 66 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

4. फाइनल से पहले अंक तालिका में पहला स्थान:

आपको याद हो तो आईपीएल में फाइनल से पहले हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर थी। उसके बाद उन्होंने फाइनल में खिताब जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान ही बरक़रार रखा। ऐसा ही एशिया कप में देखने को मिला। फाइनल से पहले सुपर 4 में लगातार तीन मैच जीतकर श्रीलंका की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर रही। इसके बाद फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

5. अंतिम दो मैच एक ही टीम को हराया:

आईपीएल 2022 और एशिया कप 2022 में एक यह भी समानता दिखाई दी। आईपीएल में जब गुजरात टाइटंस ने खिताब जीता था तब उन्होंने लगातार दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। ऐसा ही कुछ एशिया कप में श्रीलंका ने किया। सुपर 4 में अपने अंतिम मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था, इसके बाद फाइनल में भी ये ही दोनों टीमें आमने-सामने हुई। इसमें भी श्रीलंका ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story