×

IPL 2024 से पहले CSK ने दिया फैंस को सरप्राइज, जारी किया नए सीज़न के लिए Yellow Jersey

IPL 2024 CSK New Jersey: साल 2023 में धोनी के खेलते देखने के लिए अलग अलग शहर के स्टेडियम में येलो फीवर देखने को मिला।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 9 Feb 2024 1:37 PM GMT (Updated on: 9 Feb 2024 1:38 PM GMT)
Chennai Super Kings New Jersey
X

IPL 2024 Chennai Super Kings New Jersey (Pic Credit-Social Media)

IPL 2024 CSK Jersey: फैंस अपने पसंदीदा 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग के 2024(IPL 2024) सीजन में मैदान की शोभा एक बार फिर बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जिसका माही के फैंस को इंतजार है। साल 2023 सीजन में अलग- अलग शहर के स्टेडियम में येलो फीवर(Yellow Fever)देखने को मिला। जहां चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता, स्टेडियम पूरा येलो जर्सी पहने फैंस से भरा रहता। साल 2023 के सीजन में, सीएसके के चैंपियन बनने के बाद धोनी ने अगला सीजन भी खेलने का संकेत दिया था। तब से फैंस के बीच आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा।

धोनी की नई जर्सी नंबर 7 का अनावरण

इस बारे में अटकलें थी कि, आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी की अंतिम उपस्थिति होगी। लेकिन फिर विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले महान कप्तान ने, आगामी सीज़न के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि करके फैंस में आने वाले सीजन के लिए अलग ही जोश भर दिया। आईपीएल 2024 का सीजन 22 मार्च से शुरू होने की तैयारी में है। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के लिए नया वीडियो शेयर किया है। एक भव्य समारोह में धोनी के नाम और जर्सी से सजी प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी का अनावरण किया गया है।

यहां देखिए वीडियो:

CSK का आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन

सीएसके ने आईपीएल के 14 सीज़न में कुल 12 बार प्लेऑफ़ में जगह बनाई हैं। जो आईपीएल ट्रॉफी के लिए लगातार चुनौती देने वाले के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करता है। पांच-पांच खिताबों के साथ, धोनी की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ साझा करती है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी सीएसके की आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में एक बार फिर से जगह बनाने की क्षमता पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया।

टीम में अनुभव और युवा जोश भरपूर

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन की मेज पर की गई, उनकी खरीदारी को देखें, जिन पहलुओं को उन्हें मजबूत करना था, तो ऐसा लग रहा था कि पिछले साल गेंदबाजी में उनकी थोड़ी कमी थी। बल्लेबाजी में भी उन्हें अंबाती रायुडू के संन्यास के बाद मध्य क्रम को थोड़ा मजबूत करना था। उन्होंने ऐसा किया भी है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, उनके पास खिलाड़ियों में युवा जोश और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि सीएसके हमेशा की तरह शीर्ष चार में जरूर आएगी। आप किसी भी टीम को फाइनल के रूप में 'निश्चित रूप से हाँ' नहीं कह सकते। हालांकि, जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों तक प्रदर्शन किया है, उन्होंने 16 सीजन में से 12 में क्वालीफाई किया है। इसलिए ऐसा 13वीं बार होने की पूरी संभावना है।''

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story