×

Hockey World Cup 2023: जर्मनी बना हॉकी का बादशाह, बेल्जियम को 5-4 से हराया

Hockey World Cup 2023 Live Score: हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में बेल्जियम के साथ जर्मनी भिड़ने के लिए तैयार हैं। जर्मनी अपनी खोई हुई जमीन फिर से हासिल करना चाहेगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 Jan 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 29 Jan 2023 3:58 PM GMT)
Hockey World Cup 2023 Live Score
X

Hockey World Cup 2023 Live Score (Newstrack)

Germany vs Belgium Hockey World Cup 2023 Live Score Updates: रविवार को भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में बेल्जियम के साथ जर्मनी भिड़ने के लिए तैयार हैं। जर्मनी खोई अपनी हुई जमीन फिर से हासिल करना चाहेगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपराजित हैं। जर्मनी ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को दो बार जीता है, जबकि बेल्जियम डिफेंडिंग चैंपियन है,यानी बेल्जियम तीसरा खिताब जीतने से मात्र एक कदम दूर है।

Live Updates

  • Hockey World Cup 2023 Live Score: जर्मनी बना हॉकी का बादशाह
    29 Jan 2023 3:42 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: जर्मनी बना हॉकी का बादशाह

    जर्मनी के लिए थिस प्रिंज़ ने स्कोर किया। जर्मनी ने 5-4 से शूटआउट कर मैच जीत लिया। जर्मनी ने रविवार को भुवनेश्वर में गत चैंपियन बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर हॉकी विश्व कप 2023 जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए। यह जर्मनी का तीसरा विश्व खिताब है क्योंकि उसने पहले क्वार्टर में दो शुरुआती गोल खाने के बाद वापसी की। फ्लोरेंट ऑबेल ने 10वें मिनट में गतिरोध तोड़ा और टंगी कोसिन्स ने सेकंड के भीतर बेल्जियम की बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफटाइम हूटर से पहले निकलास वेलेन ने दो गोल दागें। गोंजालो पेइलट ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक बदलकर जर्मनी को बराबरी पर ला दिया। अंतिम क्वार्टर में पहली बार जर्मनी की बढ़त देखी गई क्योंकि कप्तान मैट ग्रामबश ने बेल्जियम के गोलकीपर को बाईं ओर से गोल किया।

  • 29 Jan 2023 3:33 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: दोनों टीम के गोल हुए बराबर

    जर्मनी के लिए निकलास वेलेन ने गोल किया और बेल्जियम के लिए फ्लोरेंट औबेल ने भी गोल किया। इस प्रकार दोनो टीम की गोल बराबर हो गई। GER 4-4 BEL

  • 29 Jan 2023 3:24 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: बेल्जियम ने डिफेंड किया पेनल्टी कॉर्नर

    बेल्जियम तीन मिनट से कम समय में जर्मन द्वारा बनाए गए घेरे में प्रवेश किया, लेकिन गेंद जर्मन डिफेंडर द्वारा क्लियर कर दी गई। दूसरे प्रयास में बेल्जियम ने रेफरल मांगा और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। लेकिन पेनल्टी कॉर्नर का बेल्जियम ने अच्छी तरह से बचाव किया गया और जर्मनी अंतिम मिनट में पेनल्टी से बच गया।

  • 29 Jan 2023 3:10 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: जर्मनी ने बेल्जियम पर 3-2 से बनाई बढ़त

    जर्मनी ने बेल्जियम पर बढ़त बना ली है। यह गोल टीम के कैप्टन मैट्स ग्रामबुश ने स्कोर किया। उन्होनें गेंद को गोलपोस्ट के बाईं ओर ले गए और बेल्जियम के गोलकीपर के पैरों के बीच से गेंद को पोस्ट में डाल दिया। GER 3-2 BEL (3',4th quarter)

  • 29 Jan 2023 2:56 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: जर्मनी और बेल्जियम के गोल हुए बराबर

    जर्मनी और बेल्जियम के गोल बराबर हो गए है। जर्मनी को एक पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गोंजालो पिलाट ने पोस्ट में ड्रैगफ्लिक कर दिया। GER 2-2 BEL (12', 3rd quarter)

  • 29 Jan 2023 2:48 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: बेल्जियम का कांउटर अटैक जारी

    सेकेंड हॉफ शुरू हो गया है, जबकि बेल्जियम का कांउटर अटैक जारी है। तीसरे क्वार्टर में अभी पांच मिनट बाकी है, हालांकि जर्मना का स्कोर वहीं है। GER 1-2 BEL (3rd quarter)

  • 29 Jan 2023 2:40 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: बेल्जियम ने 2-1 से जर्मनी पर बनाई बढ़त

    जर्मनी को दूसरे क्वार्टर के अंत में पेनल्टी कार्नर मिला। गेंद खिलाड़ी की स्टिक से टकराकर बेल्जियम के खिलाड़ी के पैर में लगी। पेनल्टी कार्नर कीपर ने बचा लिया, लेकिन जर्मनी को दूसरा पेनाल्टी मिल गया। इस बार वे एक अलग रूटीन के साथ आए हैं। गोल पर वार करने के बजाय, गेंद को रोका जाता है और दाहिनी ओर पास किया जाता है, जिसके बाद इसे दूसरे कॉर्नर की ओर शिफ्ट किया गया। गोलपोस्ट के बाईं ओर निकलेस वेलेन ने गेंद को दूसरी तरफ मोड़ दिया। पहला हाफ समाप्त हो चुका हैं। बेल्जियम एक गोल की बढ़त बना ली हैं। GER 1-2 BEL (1st half ends)

  • 29 Jan 2023 2:17 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: दूसरा क्वार्टर हुआ शुरू

    दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है और बेल्जियम को एक मिनट के भीतर पेनल्टी कार्नर मिल गया है। शॉट गोल पर लगा लेकिन इसे जर्मन गोलकीपर ने रोक लिया। GER 0-2 BEL (1', 2nd quarter)

  • 29 Jan 2023 2:10 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: पहले क्वार्टर में बेल्जियम ने 2-0 से बनाई बढ़त

    पहला क्वार्टर समाप्त हुआ क्योंकि बेल्जियम पहले 15 मिनट में 2-0 से आगे हो गया। बेल्जियम के दो गोल एक मिनट के अंतराल में किए गए। GER 0-2 BEL (1st quarter)

  • 29 Jan 2023 2:03 PM GMT

    Hockey World Cup 2023 Live Score: बेल्जियम ने गेंद पर बनाई बढ़त

    बेल्जियम गेंद को अपने कब्जें में बनाए रखा हैं। जर्मन डिफेंडर खिलाड़ियों को सर्कल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, बेल्जियम के खिलाड़ियों को सर्कल के पास पहुंचने पर गेंद को पीछे की ओर रोल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जर्मनों ने अंततः कब्जा कर लिया। कुछ ही देर बाद बेल्जियम ने बढ़त बना ली। फ्लोरेंट ऑबेल ने बेल्जियम को बढ़त दिलाई, जिसे एक जर्मन खिलाड़ी ने डिफ्लेक्ट किया था। वह इसे सर्कल के अंदर रोकता है और बाउंस पर प्रयास करता है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story