×

GG vs RCB WPL 2023: आरसीबी की लगातार तीसरी हार, गुजराज जाएंट्स ने 11 रनों से जीता मुकाबला

GG vs RCB WPL 2023: गुजराज जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। गुजराज जाएंट्स के लिए इस मैच में हरलीन देओल ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। हरलीन देओल और सोफिया डंकले के अर्धशतक की बदौलत गुजराज जाएंट्स ने आरसीबी को 202 रनों का लक्ष्य दिया हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 8 March 2023 7:43 PM IST (Updated on: 8 March 2023 10:59 PM IST)

GG vs RCB WPL 2023: गुजराज जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। गुजराज जाएंट्स के लिए इस मैच में हरलीन देओल ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। हरलीन देओल और सोफिया डंकले के अर्धशतक की बदौलत गुजराज जाएंट्स ने आरसीबी को 202 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आरसीबी की तरफ से सोफी डिवाइन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। लेकिन इसके बावजूद वो टीम को जीत नहीं दिला पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम यह मुकाबला 11 रन से हार गई। इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की यह लगातार तीसरी हार हो गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूनम खेमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस।

गुजरात जाएंट्स: सब्बिनेनी मेघना, सोफिया डंकली, हर्लीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर।

NO MORE UPDATES


Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story