TRENDING TAGS :
Glenn Maxwell: लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में हुई वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
Glenn Maxwell Returns:ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।मैक्सवेल लंबे समय के बाद घरेलू क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे।
Glenn Maxwell, Glenn Maxwell Victoria 2nd Xi, Australia, Cricket, Sports
Glenn Maxwell Returns: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। मैक्सवेल लंबे समय के बाद घरेलू क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल को घरेलू टूर्नामेंट के लिए विक्टोकिया की सेकेंड प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में हुई Glenn Maxwell की वापसी
Glenn Maxwell टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर तैयार हैं। मैक्सवेल क्वींसलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए विक्टोरिया की 12 सदस्यीय टीम में शामिल हुए हैं। मैक्सवेल ने घरेलू लाल गेंद टूर्नामेंट में आखिरी बार साल 2023 में खेला गया था। इसके बाद से मैक्सवेल टेस्ट में नजर नहीं आए थे। लेकिन मैक्सेल अब विक्टोरिया टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
हालांकि मैक्सील ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए जब वापसी करेंगे इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल श्रीलंका के खिलाफ साल 2025 में होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी का रास्ता ढूंढ रहे हैं। मैक्सवेल के अलावा इस टूर्नामेंट का हिस्सा स्टीव स्मिथ, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क भी होंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट में भाग लेने के बाद मैक्सी 25 अक्टूबर से होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का भी हिस्सा होंगे। मैक्सवेल न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, इस मैच में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। वह सात साल से ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम से दूर हैं।
विक्टोरियन सेकंड XI टीम इस प्रकार :
ग्लेन मैक्सवेल, विल सदरलैंड (कप्तान), ऑस्टिन एनलेज़ार्क, लियाम ब्लैकफ़ोर्ड, डायलन ब्रैशर, जेवियर क्रोन, रीली मार्क, हैरी डिक्सन, जय लेमायर, जॉन मेरलो, डेविड मूडी, डग वॉरेन।