×

Gold Medal Winners: भारत के 16 स्वर्ण पदक विजेताओं की लिस्ट, जिन्होंने किया देश का झंडा बुलंद

Gold Medal Winners: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। इस बार भारत की झोली में सर्वाधिक छह गोल्ड मेडल कुश्ती में हासिल हुए। इसमें पहला पदक पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया। उसके बाद स्वर्ण पदकों की झड़ी लग गई। बजरंग पूनिया के साथ साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन मलिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 9 Aug 2022 2:26 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2022 2:28 AM GMT)
Gold Medal Winners
X

CWG 2022 India Gold Medals: इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को भव्य समापन हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। इस बार कई ऐसे गेम थे जिसमें पहली बार मेडल मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 61 पदक जीते। इस बार एथलीट्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का कोई मुकाबला नहीं कर पाया। चलिए हम आपको बताते हैं उन खिलाड़ियों ने के बारे में जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत के झंडे को बुलंद किया...

वेटलिफ्टिंग में तीन स्वर्ण पदक:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला पदक वेटलिफ्टिंग में ही मिला। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने इस बार पहला मेडल दिलाया। संकेत हालांकि कुछ पॉइंट्स से गोल्ड मेडल से चूक गए थे। लेकिन उनके कुछ देर बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। इसके बाद भी भारतीय भारतीय वेटलिफ्टरों ने दबदबा बनाया रखा। देश को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के अलावा जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने भी स्वर्ण पदक दिलाकर देश का मान बढ़ाया।

कुश्ती में भारत को मिले सर्वाधिक छह गोल्ड:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। इस बार भारत की झोली में सर्वाधिक छह गोल्ड मेडल कुश्ती में हासिल हुए। इसमें पहला पदक पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया। उसके बाद स्वर्ण पदकों की झड़ी लग गई। बजरंग पूनिया के साथ साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन मलिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कुश्ती में हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय रेसलर का बोलबाला देखने को मिला।

मुक्केबाजी में मिले तीन गोल्ड:

वेटलिफ्टिंग और कुश्ती के बाद भारतीय मुक्केबाज़ों ने भी अपने पंच से विरोधियों को ढेर किया। इसमें पहला स्वर्ण पदक महिला मुक्केबाज़ नीतू घणघस ने दिलाया। उसके बाद अमित पंघाल गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय मुक्केबाज़ निकहत ज़रीन के अंतिम गोल्ड मेडल दिलाया। निकहत ज़रीन से स्वर्ण पदक की उम्मीद सबसे ज्यादा की जा रही थी।

बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम:

वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और मुक्केबाजी के बाद जिस खेल में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया वो बैडमिंटन था। बैडमिंटन में भारत के खाते में तीन स्वर्ण पदक आए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अंतिम दिन पीवी सिंधू ने बैडमिंटन में पहला गोल्ड मेडल जीता। उनके कुछ देर बाद भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने भी स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। वहीं तीसरा स्वर्ण पदक चिराग शेट्टी, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल गेम में दिलाया।

टेबल टेनिस में तीन स्वर्ण:

बैडमिंटन के साथ टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन किया। पुरुष एकल स्पर्धा में अचंता शरत कमल ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। इसके अलावा शरत कमल और श्रीजा अकुला की डबल जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें अंतिम स्वर्ण पदक चार की स्पर्धा में हरमीत देसाई , सानिया शेट्टी, शरत कमल, जी साथियान ने दिलाया।

इसके अलावा इन गेम्स में भी मिला भारत को गोल्ड मेडल:

एल्डोस पॉल: स्वर्ण पदक (ट्रिपल जंप)

भाविना पटेल: स्वर्ण पदक (पैरा टेबल टेनिस)

सुधीर: स्वर्ण पदक (पावर लिफ्टिंग)

लॉन बॉल्स टीम: स्वर्ण पदक

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story