×

एश्ले नर्स के शतक पर भारी पड़ा केविन ओब्रायन का शतक, गुजरात जायंट्स की धमाकेदार जीत

Legends League 2022: लीजेंड्स लीग 2022 की शुरुआत बेहद धमाकेदार देखने को मिली। पहला मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। पहले ही मुकाबले में दो शतक देखने को मिले। पहले इंडिया कैपिटल्स की तरफ से वेस्टइंडीज के एश्ले नर्स ने धुआंधार शतक जड़ा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 18 Sep 2022 3:08 AM GMT
Legends League 2022
X

Legends League 2022

Legends League 2022: लीजेंड्स लीग 2022 की शुरुआत बेहद धमाकेदार देखने को मिली। पहला मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। पहले ही मुकाबले में दो शतक देखने को मिले। पहले इंडिया कैपिटल्स की तरफ से वेस्टइंडीज के एश्ले नर्स ने धुआंधार शतक जड़ा। लेकिन उसकी अगली पारी में टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स केविन ओब्रायन ने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई। वीरेंदर सहवाग की अगुवाई वाली गुजरात जायंट्स ने इस मैच में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इससे पहले शुक्रवार को लीजेंड्स लीग 2022 में एक स्पेशल मैच खेला गया था। इस मुकाबले में इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से हराया था।

एश्ले नर्स ने ठोंका 41 गेंदों पर शतक:

लीजेंड्स लीग 2022 के पहले मैच में इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी की। इंडिया कैपिटल्स ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय टीम ने 12 ओवर में 74 रनों के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मैदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर एश्ले नर्स का तूफ़ान देखने को मिला। एश्ले नर्स ने मात्र 41 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जड़कर टीम के स्कोर को 179 रनों तक पहुंचा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और 9 छक्के निकले। एश्ले नर्स के अलावा दिनेश रामदीन ने भी 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

केविन ओब्रायन का मैच जिताऊ शतक:

इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के सामने 180 रनों बड़ा टारगेट रखा था। गुजरात जायंट्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद केविन ओब्रायन ने धमाकेदार पारी जारी रखी। केविन ओब्रायन ने 61 गेंदों पर 105 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होंने 56 गेंदों में 100 रन पूरे किए। केविन ओब्रायन ने एश्ले नर्स की तूफानी शतकीय पारी पर पानी फेर दिया। केविन ओब्रायन के अलावा गुजरात की तरफ से पार्थिव पटेल ने भी तेज़ तर्रार 24 रन बनाए।

मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच मुकाबला आज:

लीजेंड्स लीग 2022 में दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में मणिपाल टाइगर्स की भिडंत भीलवाड़ा किंग्स से होगी। मणिपाल टाइगर्स की कप्तानी हरभजन सिंह के पास होगी। जबकि भीलवाड़ा किंग्स के लिए यह जिम्मेदारी इरफ़ान पठान संभाल रहे हैं। आज भी एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story