×

एक-दूजे के हुए इशांत-प्रतिमा, शादी में शामिल हुए नए दूल्हे युवी

By
Published on: 10 Dec 2016 7:37 AM GMT
एक-दूजे के हुए इशांत-प्रतिमा, शादी में शामिल हुए नए दूल्हे युवी
X

ishant-weddingनई दिल्ली : टीम इंडिया के फास्ट बॉलरों में एक इशांत शर्मा भी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए।शुक्रवार रात ( 9 दिसंबर ) इशांत और प्रतिमा ने गुड़गांव के एक फार्म हाउस में पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी की। इशांत ने रेड और गोल्डन कलर की शेरवानी पहन रखी थी। उनकी पत्नी प्रतिमा भी शादी के जोड़े में इशांत से कुछ कम नहीं दिख रही थी। शादी में शामिल हुए टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी...

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

yuraaj-and-ms-dhoni

धोनी युवराज शादी में दिखें एक साथ

-इशांत को शादी की बधाईयां देने एमएस धोनी और युवराज सिंह समेत कई महान हस्तियां पहुंचीं।

-शादी में युवराज और धोनी एक अलग लुक में दिखे।

-ये दोनों क्रिकेटर जैसे ही फंक्शन में पहुंचे, लोगों ने खूब ज़ोर शोर के साथ इन दोनों का स्वागत किया।

-युवराज सिहं की हाल ही में शादी हुई है।

-इस दौरान रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी यहां पहुंचकर नए कपल को शादी की शुभकमनाएं दीं।

आगे पढ़ें स्लाइड में कब हुई थी दोनों की सगाई ...

ishant-sharma-wedding

-इशांत और प्रतिमा की इसी साल 19 जून को सगाई हुई थी।

-इशांत की पत्नी प्रतिमा वाराणसी की रहने वाली हैं।

-वो इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की एक मेंबर हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें शादी में क्यों नहीं आए विराट कोहली ...

virat-kohli

-मुंबई में खेले जा रहे भारत - इंग्लैंड के मैच की वजह से टीम इंडिया के हीरो कहे जाने वाले विराट कोहली शादी में शामिल नहीं हो पाए।

-विराट के अलावा और भी कई क्रिकेटर व्यस्ता के चलते शादी में शामिल नहीं हुए।

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्यों नहीं आ पाए पीएम नरेंद्र मोदी ...

pm-modi-and-ishant

-इशांत शर्मा और उनकी बॉस्केलबॉल प्लेयर वाइफ प्रतिमा सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी खास इनविटेशन दिया था।

-लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से वो भी शादी का हिस्सा नहीं बन पाए।

-आपको बताते चले कि मौजूदा सीरीज़ में इशांत शर्मा भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं लेकिन शादी की वजह से उन्होंने इससे ब्रेक लिया है।

Next Story