×

Har Ghar Tiranga: सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों ने अपनी छत पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो...

Har Ghar Tiranga: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को देशभक्ति का संदेश दिया। सचिन तेंदुलकर ने स्‍वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 14 Aug 2022 12:43 PM GMT
Har Ghar Tiranga
X

Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त यानी भारत का स्‍वतंत्रता दिवस इस बार बहुत खास है। इस बार 15 अगस्त को भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस खास अवसर पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पीएम मोदी भी देशवासियों के साथ अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने भी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिंरगा लगाया है। इसके साथ ही लोग अपनी-अपनी घरों की छतों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं। पहले जहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी प्रोफाइल में तिंरगा लगाया था। उसके कुछ देर बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर भी देशभक्ति के रंग में खुद को सराबोर करते नज़र आए हैं।

सचिन ने फहराया तिरंगा:

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को देशभक्ति का संदेश दिया। सचिन तेंदुलकर ने स्‍वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। सचिन ने वीडियो में कहा, 'हमेशा रहा मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। जय हिंद।'

इरफान पठान और गौतम गंभीर ने भी फहराया तिरंगा:

बता दें सचिन और धोनी के अलावा कई अन्य क्रिकेटर भी अमृत महोत्सव के समर्थन में तिरंगा फहरा रहे हैं। इरफान पठान और गौतम गंभीर ने सचिन की तरह अपनी छत पर राष्ट्रध्वज फहराया। गंभीर के साथ इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रही।

भाग्य है मेरा कि मैं भारतीय हूं: धोनी

इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास हैं। क्योंकि भारत की आजादी को 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो लगाकर की। इसके बाद देशवासियों के साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां भी अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगा की फोटो लगा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगा लिया है। उन्होंने तिरंगा के साथ कैप्शन में लिखा ''भाग्य है मेरा कि मैं भारतीय हूं।''

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story