×

कप्तानी में हरमनप्रीत कौर का बड़ा कारनामा, महेंद्र सिंह धोनी को भी छोड़ दिया पीछे

Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में महिला टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया। महिला टीम ने उनकी कप्तानी में अभी तक 42 मैच जीत लिए। जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा जीते गए मैचों में सबसे अधिक हैं। हरमनप्रीत कौर के बाद इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का नाम आता है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 1 Aug 2022 3:12 AM
Harmanpreet Kaur Record
X

Harmanpreet Kaur Record: राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत की पदक जीतने की उम्मीद अभी बनी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। हरमनप्रीत भारत की सबसे सफल टी-20 कप्तान बन गई है। हरमनप्रीत कौर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले इस रिकॉर्ड पर महेंद्र सिंह धोनी का कब्जा था। लेकिन भारतीय महिला टीम की कप्तान ने धोनी को इस मामले में पछाड़ दिया है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में बना रिकॉर्ड:

बता दें हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में महिला टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया। महिला टीम ने उनकी कप्तानी में अभी तक 42 मैच जीत लिए। जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा जीते गए मैचों में सबसे अधिक हैं। हरमनप्रीत कौर के बाद इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का नाम आता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 41 टी-20 मैचों में विजयी बनाया था। लेकिन हरमनप्रीत ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को मात देकर धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स पहले स्थान पर:

हरमनप्रीत कौर ने भले ही अपने देश के धोनी को पीछे छोड़ दिया हो लेकिन अभी उनसे आगे इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग बनी हुई है। इंग्लैंड की शेर्लोट एडवर्ड्स ने अपनी कप्तानी में टीम को 68 मैचों में जीत दिलाई। जबकि दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (64 जीत) बनी हुई है। अभी हरमनप्रीत कौर अभी इन दोनों से काफी पीछे नज़र आ रही है। अभी हरमनप्रीत काफी लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेल सकती है, जबकि शेर्लोट एडवर्ड्स क्रिकेट को अलविदा कह चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग पर भी उम्र हावी हो रही है।

पाकिस्तान को दी करारी मात:

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी। पहले पाकिस्तान की टीम को 99 रनों पर ढेर किया। उसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। स्मृति मंधाना ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। स्मृति ने 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को चौके के साथ जीत दिलाई।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!