×

300 से ज्यादा रनों के चेज में माहिर है इंग्लैंड, उनका ये रिकॉर्ड उड़ा देगा इंडिया के होश!

England Highest Run Chase: आज तक के इतिहास में इंग्लैंड का सर्वाधिक रन चेज 359 रनों का है। इंग्लैंड ने यह ऐतिहासिक रन चेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में लॉर्ड्स के मैदान पर किया था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 5 July 2022 1:51 AM GMT
300 से ज्यादा रनों के चेज में माहिर है इंग्लैंड, उनका ये रिकॉर्ड उड़ा देगा इंडिया के होश!
X

England Highest Run Chase: एजबेस्टन टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। भारत के 378 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान 259 रन बना लिए थे। उस समय क्रीज पर मेजबान टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और जोनी बेयरस्टो मौजूद थे। पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 119 रन और बनाने है। बता दें इंग्लैंड की इतिहास में कभी भी इतना बड़ा रन चेज (England Highest Run Chase) नहीं कर पाई है। चलिए हम आपको बताते है इससे पहले इंग्लैंड ने कितनी बार 300 से ज्यादा के लक्ष्य (England Highest Run Chase) का पीछा करते हुए जीत हासिल की है।

1. 359 vs ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स, 2019):

आज तक के इतिहास में इंग्लैंड का सर्वाधिक रन चेज (England Highest Run Chase) 359 रनों का है। इंग्लैंड ने यह ऐतिहासिक रन चेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में लॉर्ड्स के मैदान पर किया था। इस मैच में बेन स्टोक्स ने अविश्वसनीय पारी खेलकर टीम को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई थी। बेन स्टोक्स को 135 रनों की नाबाद पारी खेलने पर ''मैन ऑफ़ दी मैच'' का अवार्ड भी मिला था।

2. 332 vs ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न, 1928):

इंग्लैंड ने सबसे पहले 300 से ज्यादा रनों का चेज 1928 में किया था। उस समय इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। उस सीरीज के मेलबर्न टेस्ट में 332 रनों के चेज को सफल बनाकर इंग्लैंड ने इतिहास रचा था। कहा जाता है इसी टेस्ट जीत के बाद इंग्लैंड का क्रिकेट जगत में डंका बजने लगा था। इस मैच में मेहमान इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। सर डॉन ब्रैडमेन का शतक भी ऑस्ट्रेलिया को हार से नहीं बचा पाया था।

3. 315 vs ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स, 2001):

इंग्लैंड ने आज तक के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ चार बार ही 300 के पार लक्ष्य को चेज किया है। इसमें से तीन बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया है। अगर तीसरे सर्वाधिक रन चेज की बात करें तो इंग्लैंड ने साल 2001 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 315 रनों का था। इस मैच में मेहमान टीम ने इंग्लैंड के सामने 315 रनों का टारगेट रखा था। इंग्लैंड के बल्लेबाज मार्क बूचर ने इस मैच में 173 रनों की बड़ी पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई थी।

4. 305 vs न्यूजीलैंड (क्राइस्टचर्च, 1997):

इंग्लैंड ने एक बार कीवी टीम के खिलाफ भी 300 रनों का लक्ष्य हासिल किया है। इंग्लैंड ने 1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में 305 रनों के लक्ष्य को चार विकेट शेष रहते हुए हासिल किया था। जो इंग्लैंड का अब तक का चौथा सबसे बड़ा रन चेज था। इस टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान माइकल एथेर्टन ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story