×

विंटर स्पोर्ट्स में आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में भारत को दिलाया पहला मेडल

Newstrack
Published on: 19 Jan 2018 11:41 AM GMT
विंटर स्पोर्ट्स में आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में भारत को दिलाया पहला मेडल
X

मनाली: हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने भारत की ओर से स्कीइंग में इतिहास रच दिया है। आंचल ने एल्पाइन कप में ब्रॉन्ज अपने नाम किया है। किसी अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग कॉम्पिटिशन में पदक जीतने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं। आंचल ने यह मेडल स्लालम (सर्पिलाकार रास्ते पर स्की दौड़) रेस कैटिगरी में जीता है। इस बार यह टूर्नमेंट तुर्की में आयोजित हुआ था। आंचल के पिता और विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रोशन ठाकुर ने आंचल की इस जीत पर कहा, ‘अब भारत में इस खेल के लिए यह शानदार मौका है और समस्त स्कीइंग समुदाय को आंचल की इस उपलब्धि पर नाज है।’

खेलो इंडिया खूब खेलो

केंद्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया स्कूल गेम्स-2018 प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाडिय़ों को आठ साल तक बतौर स्कॉलरशिप पांच लाख रुपये सालाना मिलेंगे। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 31 जनवरी से आठ फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में 16 खेलों को शामिल किया गया है और इसमें 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। वर्ष 2017-18 में हुई 63वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों का भी चयन हुआ है। संचालनालय के मुताबिक, संबंधित खिलाडिय़ों की जानकारी नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन भेजी जानी है। जानकारी के साथ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से खिलाडिय़ों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र भी मांगे गए हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story