हिमांता एशियाई बैडमिंटन परिषद के उपाध्यक्ष चुने गये

बाइ महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘‘बाइ अध्यक्ष ने महाद्वीपीय समिति में प्रवेश किया है और हमें पूरा विश्वास है कि इससे भारतीय बैडमिंटन संघ को एशियाई संस्था से अधिक सहयोग हासिल करने और इस क्षेत्र में बैडमिंटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ’’

Roshni Khan
Published on: 26 May 2019 7:03 AM
हिमांता एशियाई बैडमिंटन परिषद के उपाध्यक्ष चुने गये
X

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) के अध्यक्ष हिमांता विश्व सरमा का एशियाई बैडमिंटन परिषद (बीएससी) का उपाध्यक्ष चुना गया है। पचास वर्षीय हिमांता को कुल 40 में से 35 मत मिले।

ये भी देंखे:मुर्गे की बांग ने पड़ोसन को किया परेशान, पहुंची थाने

बाइ महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘‘बाइ अध्यक्ष ने महाद्वीपीय समिति में प्रवेश किया है और हमें पूरा विश्वास है कि इससे भारतीय बैडमिंटन संघ को एशियाई संस्था से अधिक सहयोग हासिल करने और इस क्षेत्र में बैडमिंटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ’’

असम के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री हिमांता को पिछले साल गोवा में बाइ की वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था।

ये भी देंखे:ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल हाइवे पर रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, 12 यात्री घायल

बीएसी अध्यक्ष एंटन सुबोवो ने बाइ सचिव (टूर्नामेंट) उमर राशिद को बैडमिंटन एशिया विकास समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुधाकर वेमुरी बीएसी तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!