×

Hockey World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला, हार्दिक सिंह चोट के कारण बाहर

Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रुप मैचों में अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया रविवार को क्रॉसओवर मैच में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का साबित होगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 22 Jan 2023 5:56 AM GMT
Hockey World Cup 2023
X

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रुप मैचों में अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया रविवार को क्रॉसओवर मैच में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का साबित होगा। अगर टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिलती है तो उसे अगले मैच में बेल्जियम से भिड़ना होगा। भारत के सामने आज कीवी टीम बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। अगर टीम इंडिया इस मैच में हार जाती है तो एक बार फिर उसका विश्वकप जीतने का ख्वाब अधूरा रह जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी हार्दिक सिंह चोट के कारण इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

कोच ग्राहम रीड ने कहीं ये बड़ी बात:

बता दें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले इस क्रॉसओवर मैच से पहले टीम के कोच ग्राहम रीड ने बड़ा बयान दिया है। ग्राहम रीड ने कहा कि ''न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले इस क्रॉसओवर मैच में टीम के लिए चुनौती काफी बड़ी है। लेकिन हमारी टीम पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि इस मैच से पहले एक बार फिर हमें बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक सिंह इस महत्वपूर्ण मैच से भी बाहर हो गए हैं। हमें शुरुआत में उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगी लेकिन बाद पता चला कि उन्हें वापसी में समय लगेगा।''

भारत के लिए यह सफर नहीं आसान:

टीम इंडिया को अपने ग्रुप में नंबर दो रहने का बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल मैच से पहले भारत को क्रॉस ओवर में मैच में जीत दर्ज करनी होगी। जहां उसका मुकाबला न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम से होगा। अगर इस मैच में भी भारतीय टीम जीत जाती है तो उसके लिए आगे का सफर भी काफी कठिन रहेगा। टीम को अपने अगले मैच में बेल्जियम से टक्कर लेनी पड़ेगी। जो इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। ऐसे में टीम इंडिया को अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा।

इस बार भारत जीत पाएगा खिताब..?

हॉकी विश्वकप में खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में इस बार अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड के साथ मेजबान भारतीय टीम को भी माना जा रहा है। बता दें इससे पहले भारत ने 1975 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया के पास घरेलू मैदान पर इस लंबे इंतज़ार को खत्म करने का बड़ा अवसर है। लेकिन अब टीम इंडिया के चुनौती कुछ ज्यादा दिखाई दे रही है। जबकि हार्दिक सिंह की चोट ने भी टीम की परेशानी बढ़ा दी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story