×

48 साल से हॉकी के चैंपियन बनने का सपना देखा रहा भारत, इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगा पूरा दारोमदार

Hockey World Cup 2023: भारत की मेजबानी में शुक्रवार (13 जनवरी) से हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। भारत के ओडिशा में अगले 15 दिन तक हॉकी का खूब धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। इसके सफल आयोजन के लिए ओडिशा सरकार ने पिछले कई महीनों से दिन-रात एक कर दी। इससे भारत में हॉकी को खूब बढ़ावा मिलेगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 12 Jan 2023 5:22 AM GMT (Updated on: 12 Jan 2023 6:12 AM GMT)
Hockey World Cup 2023
X

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: भारत की मेजबानी में शुक्रवार (13 जनवरी) से हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। भारत के ओडिशा में अगले 15 दिन तक हॉकी का खूब धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। इसके सफल आयोजन के लिए ओडिशा सरकार ने पिछले कई महीनों से दिन-रात एक कर दी। इससे भारत में हॉकी को खूब बढ़ावा मिलेगा। हॉकी विश्वकप में खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में इस बार अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड के साथ मेजबान भारतीय टीम को भी माना जा रहा है। बता दें इससे पहले भारत ने 1975 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया के पास घरेलू मैदान पर इस लंबे इंतज़ार को खत्म करने का बड़ा अवसर है। टीम इंडिया के पास वैसे तो कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनसे उम्मीदें कुछ अधिक हैं...

1. हरमनप्रीत सिंह (कप्तान)

इस बार टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से देश को हॉकी विश्वकप के खिताब जीताने की उम्मीद बेहद ज्यादा हैं। स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत कौर का पिछले कुछ सालों का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। पिछले विश्वकप में बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हरमनप्रीत सिंह पर इस बार दोहरी जिम्मेदारी है। इससे जूनियर वर्ल्ड कप और एशिया कप में हरमनप्रीत सिंह अपना जलवा दिखा चुके हैं। वो टीम के सीनियर खिलाड़ियों में शुमार है।

2. आकाशदीप सिंह:

टीम इंडिया को इस बार अगर कोई खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचा सकता है तो वो आकाशदीप सिंह है। आकाशदीप सिंह को भारत की गोल मशीन के नाम से पहचान मिली है। 2012 से लेकर अब तक वो टीम इंडिया को कई बड़े मुकाम तक पहुंचा चुके हैं। बता दें इस स्टार खिलाड़ी ने अब तक कुल 200 से ज़्यादा मैच खेल चुके हैं। गोल मशीन के रूप में फेमस आकाशदीप सिंह ने 80 से ज़्यादा गोल कर चुके हैं। वो इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेलते नज़र आएंगे।

3. मनप्रीत सिंह:

हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के साथ एक और खिलाड़ी से देश को बड़ी उम्मीद रहेगी वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह है। उनके पास हॉकी विश्वकप में खेलने का काफी अनुभव है। इस विश्वकप में मनप्रीत सिंह भारत के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। बता दें पिछली बार विश्वकप में मनप्रीत सिंह ने टीम का नेतृत्व किया था। इस बार भी उनसे देश को काफी उम्मीद है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story