×

आज से होगा हॉकी विश्वकप का आगाज, 16 टीमों के बीच चैंपियन बनने के लिए होगी कड़ी टक्कर

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत शुक्रवार यानी आज से होगी। इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत को मिली है। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक ओडिशा के दो बड़े शहरों में हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस बार खिताब के लिए 16 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 13 Jan 2023 4:44 AM GMT
Hockey World Cup 2023
X

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत शुक्रवार यानी आज से होगी। इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत को मिली है। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक ओडिशा के दो बड़े शहरों में हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस बार खिताब के लिए 16 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसके लिए इन टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। घरेलू सरजमीं का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है। दुनिया की हॉकी में छह नंबर की टीम भारत इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में मानी जा रही है। भारत ने हॉकी विश्वकप का खिताब सिर्फ एक बार साल 1975 में जीता था, उसके बाद से अब तक इस बड़े टूर्नामेंट को जीतने से टीम इंडिया वंचित है।

1971 से हुई थी हॉकी विश्वकप की शुरुआत:

बता दें हॉकी में पाकिस्तान की टीम का बोलबाला रहा है। लेकिन इस बार पाक्स्तान अपने ख़राब प्रद्रशन के चलते हॉकी विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। बता दें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरुआत साल 1971 से हुई थी। उस समय भारतीय टीम का हॉकी में बोलबाला था। साल 1975 में टीम इंडिया ने इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया। लेकिन उसके बाद से अब 48 साल बीत जाने के बाद भी भारत फिर इस खिताब पर कभी कब्जा नहीं जमा पाया। अब तक हॉकी विश्व कप के 14 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने सभी में हिस्सा लिया है।

इस बार भारत जीत पाएगा खिताब..?

हॉकी विश्वकप में खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में इस बार अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड के साथ मेजबान भारतीय टीम को भी माना जा रहा है। बता दें इससे पहले भारत ने 1975 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया के पास घरेलू मैदान पर इस लंबे इंतज़ार को खत्म करने का बड़ा अवसर है।

हॉकी विश्वकप की भव्य ओपनिंग सेरेमनी:

बता दें ओडिशा के कटक में हॉकी विश्वकप की भव्य ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिली। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह और दिशा पाटनी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। ओपनिंग सेरेमनी के लिए रणवीर सिंह भी खास परफॉर्मर के तौर पर मौजूद थे। रणवीर ने अलग स्टाइल में स्टेज पर एंट्री कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जबकि दिशा ने अपने डांस से सभी को अपना दीवाना बना लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story