×

13 जनवरी से शुरू होगा हॉकी का महाकुंभ, चार ग्रुप में कुल 16 टीमें, जानिए विश्वकप का पूरा कार्यक्रम...

Hockey World Cup Full Schedule: 13 जनवरी से भारत में पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरूआत होने जा रही है। इस बार हॉकी विश्वकप का आयोजन ओडिशा में होने जा रहे है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले हॉकी विश्वकप 2023 के सभी मैच राउरकेला और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 11 Jan 2023 9:45 AM GMT (Updated on: 11 Jan 2023 9:47 AM GMT)
Hockey World Cup Full Schedule
X

Hockey World Cup Full Schedule

Hockey World Cup Full Schedule: 13 जनवरी से भारत में पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरूआत होने जा रही है। इस बार हॉकी विश्वकप का आयोजन ओडिशा में होने जा रहे है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले हॉकी विश्वकप 2023 के सभी मैच राउरकेला और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। बता दें ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच हॉकी विश्वकप 2023 के मैचों का आयोजन होगा। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया:

1. ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।

2. ग्रुप बी: बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान।

3. ग्रुप सी: नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।

4. ग्रुप डी: भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन।

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह।

एक्स्ट्रा प्लेयर : राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।

ग्रुप स्टेज मैचों का पूरा कार्यक्रम: (Group Stage Full Fixtures)

1. 13/01/2022 अर्जेंटीना vs अफ्रीका (Group A) भुवनेश्वर (समय: 1:00 PM)

2. 13/01/2022 ऑस्ट्रेलिया vs फ्रांस (Group A) भुवनेश्वर (समय: 3:00 PM)

3. 13/01/2022 इंग्लैंड vs वेल्स (Group D) राउरकेला (समय: 5:00 PM)

4. 13/01/2022 इंडिया vs स्पेन (Group D) राउरकेला (समय: 7:00 PM)

5. 14/01/2022 न्यूज़ीलैंड vs चिली (Group C) राउरकेला (समय: 1:00 PM)

6. 14/01/2022 नीदरलैंड vs मलेशिया (Group C) राउरकेला (समय: 3:00 PM)

7. 14/01/2022 बेल्जियम vs कोरिया (Group B) भुवनेश्वर (समय: 5:00 PM)

8. 14/01/2022 जर्मनी vs जापान (Group B) भुवनेश्वर (समय: 7:00 PM)

9. 15/01/2022 स्पेन vs वेल्स (Group D) राउरकेला (समय: 5:00 PM)

10. 15/01/2022 इंग्लैंड vs इंडिया (Group D) राउरकेला (समय: 7:00 PM)

11. 16/01/2022 मलेशिया vs चिली (Group C) राउरकेला (समय: 1:00 PM)

12. 16/01/2022 न्यूज़ीलैंड vs नीदरलैंड(Group C) राउरकेला (समय: 3:00 PM)

13. 16/01/2022 फ्रांस vs अफ्रीका (Group A) भुवनेश्वर (समय: 5:00 PM)

14. 16/01/2022 अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रेलिया (Group A) भुवनेश्वर (समय: 7:00 PM)

15. 17/01/2022 कोरिया vs जापान (Group B) भुवनेश्वर (समय: 5:00 PM)

16. 17/01/2022 जर्मनी vs बेल्जियम (Group B) भुवनेश्वर (समय: 7:00 PM)

17. 19/01/2022 मलेशिया vs न्यूज़ीलैंड (Group C) भुवनेश्वर (समय: 1:00 PM)

18. 19/01/2022 नीदरलैंड vs चिली (Group C) भुवनेश्वर (समय: 3:00 PM)

19. 19/01/2022 स्पेन vs इंग्लैंड (Group D) भुवनेश्वर (समय: 5:00 PM)

20. 19/01/2022 इंडिया vs वेल्स (Group D) भुवनेश्वर (समय: 7:00 PM)

21. 20/01/2022 ऑस्ट्रेलिया vs अफ्रीका (Group A) राउरकेला (समय: 1:00 PM)

22. 20/01/2022 फ्रांस vs अर्जेंटीना (Group A) राउरकेला (समय: 3:00 PM)

23. 20/01/2022 बेल्जियम vs जापान (Group B) राउरकेला (समय: 5:00 PM)

24. 20/01/2022 कोरिया vs जर्मनी (Group B) राउरकेला (समय: 7:00 PM)

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story