×

Ind vs Pak T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को होगा 'महामुकाबला', भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप-2022 (T20 World Cup-2022) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह आयोजन ऑस्ट्रेलिया (Australia) में होना है। वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर 2022 को होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 21 Jan 2022 2:31 AM GMT
icc mens t20 world cup 2022
X

icc men's t20 world cup 2022

Ind vs Pak T20 World Cup : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप-2022 (T20 World Cup-2022) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह आयोजन ऑस्ट्रेलिया (Australia) में होना है। वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर 2022 को होगा। इस श्रृंखला में भारत (India) अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ मैच से करेगा।

भारत-पाक के बीच यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जाएगा। बता दें, कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप-2021 में एक दूसरे के खिलाफ खेली थीं। दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप-2022 का आगाज 16 अक्टूबर से

टी20 वर्ल्ड कप-2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। सुपर-12 राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जाएंगे। इस राउंड में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट का आयोजन 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक होगा। ये मुकाबले मेलबर्न, ब्रिस्बेन, सिडनी, होबार्ट, एडिलेड, पर्थ और गीलॉन्ग में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट (Tournament) का आगाज 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच मैच से होगा।

किस-किस दिन होंगे भारत के मुकाबले?

-भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न)

-भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर (सिडनी)

-भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ)

-भारत बनाम बांग्लादेश, 02 नवंबर (एडिलेड)

-भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 06 नवंबर (मेलबर्न)

टीम इंडिया (Team India) को पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। दो ग्रुप इस प्रकार हैं।

ग्रुप-1: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान

ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश

13 नवंबर 2022 को खेला जाएगा फाइनल मैच

टी20-वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 9 नवंबर 2022 को सिडनी और 10 नवंबर को एडिलेड में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 13 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजक भारत था। लेकिन, यह वर्ल्ड कप यूएई (UAE) में आयोजित किया गया था। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story