ICC ODI Rankings में भारत को मिला जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप का जबरदस्त फायदा...

ICC ODI Rankings: टीम इंडिया ICC ODI Rankings में 111 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ है। अभी टीम इंडिया को तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ेगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Aug 2022 10:13 AM GMT
ICC ODI Rankings
X

ICC ODI Rankings: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। इसके बाद टीम इंडिया की काफी सराहना हो रही है। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार कोई सीरीज जीती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की यह लगातार 15वीं जीत हो गई। पिछले 12 साल से भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। इस सीरीज जीत से टीम इंडिया को ICC ODI Rankings में भी काफी फायदा मिला। हालांकि टीम इंडिया तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है।

भारत 111 अंको के साथ तीसरे साथ पर:

बता दें टीम इंडिया ICC ODI Rankings में 111 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ है। अभी टीम इंडिया को तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योंकि भारत की अगली वनडे सीरीज इस साल के लास्ट में यानी अक्टूबर में होनी तय है। अफ्रीका के खिलाफ होने वाली उस तीन मैचों की सीरीज में जीतकर भारत दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है। भारत को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीन सीरीज जीतने का फायदा मिला है।

पाकिस्तान भारत से चार अंक पीछे:

भारत की चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान टीम इस समय ICC ODI Rankings में भारतीय टीम से ज्यादा पीछे नहीं है। पाकिस्तान ने हाल ही में नीदरलैंड को 3-0 से हराकर भारत की तरह ही क्लीन स्वीप किया था। जिसके चलते पाक टीम अभी सिर्फ भारत से चार अंक पीछे है। इन चार अंकों की वजह पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है। अब पाकिस्तान को भी अगली वनडे सीरीज के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा।

न्यूज़ीलैंड पहले स्थान पर बरक़रार:

बता दें ICC ODI Rankings में पहले स्थान पर कीवी टीम बनी हुई है। न्यूज़ीलैंड ने पिछली सभी वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। हाल ही में वेस्टइंडीज़ को पहली बार उनकी धरती पर हराने का कारनामा किया था। ICC ODI Rankings में 124 अंकों के साथ न्यूज़ीलैंड पहले पायदान पर है, तो वहीं इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम अभी 119 अंको के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story