×

World Cup 2023 SA vs SL Highlights: कई विश्व रिकॉर्ड के साथ, दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन से जीता मैच, श्री लंका 326 पर ऑल आउट

World Cup 2023 SA vs SL Highlights: शनिवार को मैच के डबल डोज के साथ, दिन का दूसरा वर्ल्ड कप का चौथा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्री लंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने e 428 ka स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर बनाया , श्री लंका के सामने 429 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जिसे श्री लंका पाने में असफल रही। साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीत लिया है

Yachana Jaiswal
Published on: 7 Oct 2023 5:00 PM GMT (Updated on: 7 Oct 2023 5:03 PM GMT)

World Cup 2023 SA vs SL Highlights: श्री लंका और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का चौथा मैच खेला गया। यह मैच शनिवार के डबल मैच का दूसरा मैच रहा। यह मैच दोपहर 2 बजे खेला गया। जो कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दासुन शनाका के नेतृत्व में श्री लंका की टीम वर्ल्ड कप मैच में खेल रही है। वहीं साउथ अफ्रीका के टीम की कप्तानी टेंबा बावुमा कर रहें है। मौसम दिल्ली में एकदम साफ और खेल के मुताबिक रहा। श्री लंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी, 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन की पारी दक्षिण अफ्रीका ने खेली। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा, इसके बाद नंबर तीन रासी वैन डेर डूसन ने अपना पहला विश्व कप शतक बनाया। दक्षिण अफ्रीका के 429 के स्कोर में एडेन मार्कम के 49 गेंदों में बनाए गए शतक से भी मदद मिली, जो विश्व कप इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक है। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 428 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री लंका टीम 326 पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 102 रनों से जीत लिया है।

Live Updates

  • 7 Oct 2023 2:21 PM GMT

    श्री लंका का बड़ा विकेट गिरा, रबाडा के नाम तीसरा मेंडिस का विकेट, 13-111/3

    13 वां ओवर डालने रबाडा आए , इस ओवर में चौथी गेंद पर मेंडिस आउट हो गए मेंडिस 42 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। असलांका क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले।

  • 7 Oct 2023 2:16 PM GMT

    12 ओवर में 107 रन दो विकेट के नुकसान पर

    11 वां ओवर डालने रबाडा आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 12 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में 9 रन मिले।

  • 7 Oct 2023 2:04 PM GMT

    कुसल परेरा चलते बने, दूसरा विकेट श्री लंका का गिरा, 10–94/2

     8 वां ओवर डालने जानसन आए, ओवर की पांचवी गेंद पर कुसल परेरा आउट हो गए। 15 गेंदों पर 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर आए। इस ओवर में 13 रन मिले। 9 वां ओवर डालने रबाडा आए, इस ओवर में मेंडिस के 2 छक्के के साथ 16 रन की बढ़त मिली। 10 वें ओवर में समरविक्रमा के शॉट देखने को मिले। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली।

  • 7 Oct 2023 1:25 PM GMT

    मेंडिस की मैजिकल शॉट से श्री लंका 50 पार 7-58/1

    6 वां ओवर डालने जानसन आए, इस ओवर में भी कुशल मेंडिस के बल्ले से  दो छक्के और एक चौके निकले। कुल 17 रन इस ओवर से मिले। 7 वां ओवर डालने कागिसो रबाडा आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 

  • 7 Oct 2023 1:18 PM GMT

    श्री लंका रन चेज करने के लिए मैदान पर

    श्री लंका दक्षिण अफ्रीफा द्वारा दिए गए 428 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार है। श्री लंका के तरफ से ओपनर बल्लेबाज कुशल परेरा और पाथुम निशांका क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने लुंगी एनगिडी आए, पहली ओवर में सिर्फ़ 1 रन मिले।

  • 7 Oct 2023 12:57 PM GMT

    तीन शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बनाया रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका वनडे पारी में तीन शतक लगाने वाली एकमात्र टीम है, इससे पहले 2015 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड एकमात्र अन्य टीम है जिसने 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ एक पारी में तीन शतक लगाए हैं, जहां उसने अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय टोटल  (498/4) दर्ज किया था।

  • 7 Oct 2023 12:46 PM GMT

    429 का बड़ा लक्ष्य श्री लंका के सामने

    49 वां ओवर डालने  रजिथा आए, 3 छक्के के साथ 23 रन मिले। दक्षिण अफ्रीका 419 स्कोर पर पहुंच गईं है। 50 वां ओवर डालने मधुशंका आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका ने 428 का बड़ा लक्ष्य श्री लंका के सामने रखा है। 

  • 7 Oct 2023 12:33 PM GMT

    ऐडम मार्करम शतकवीर बनकर लौटे पवेलियन, 48–396/5

    48 वां ओवर डालने दिलशान मधुशंका आए, ओवर के पहली गेंद पर ऐडम मार्करम आउट हो गए। मार्करम 54 गेंदों पर 106 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस ओवर में 13 रन  मिले।

  • 7 Oct 2023 12:11 PM GMT

    ऐडम की शतकीय पारी पूरी

    46 वां ओवर डालने मधुशंका आए, इस ओवर में एक छक्के और चौके के साथ 14 रन मिले। पांचवी गेंद पर ऐडम ने छक्के के साथ  अपना शतक पूरा कर लिया है। 49 गेंदों पर 102 रन की पारी पूरी कर ली है। वनडे वर्ल्ड कप का 200 वां शतक आज पूरा हुआ है। 47 वां ओवर डालने पथिराना आए, इस ओवर में 7 रन मिले।

  • 7 Oct 2023 11:48 AM GMT

    एडेन का अर्धशतक पूरा, 43-342/3

    क्रीज पर एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन मौजूद है। 41 वां ओवर डालने राजिथा आए, इस ओवर में एक छक्के और और चौके के साथ 12 रन की बढ़त मिली। 42 वां ओवर डालने मधुशनका आए, इस ओवर में 13 रन मिले। मार्करम का अर्धशतक पूरा हुआ। 34 गेंदों में 51 रन की पारी एडेन ने पूरी कर ली है। 43 वां ओवर डालने पथिराना आए, इस ओवर में तीन चौके और एक छक्के के साथ 26 रन की बढ़त मिली। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story