×

World Cup 2023 AUS vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड को 5 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जीत

World Cup 2023 AUS vs NZ Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का मैच धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में छठवां मैच रहा। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 28 Oct 2023 1:00 PM GMT (Updated on: 28 Oct 2023 1:54 PM GMT)
World Cup 2023 AUS vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड को 5 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जीत
X

World Cup 2023 AUS vs NZ Highlights(Pic Credit- Social Media)

World Cup 2023 AUS vs NZ Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का 27 वां मैच खेला गया। यह मैच शनिवार 28 अक्टूबर को होने वाले डबल हेडर का पहला मुक़ाबला था। जो मैच धर्मशाला के एचपीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार थी। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में खराब शुरुआत हुई थी, लेकिन टीम ने अपने पिछले तीन मैचों और आज के मैच में शानदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी मैच में भारत से हारने के बाद लगातार दूसरी हार मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के आत्मविश्वास ने टीम को जीत लगातार चौथी जीत हासिल करने में सहायक रही है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। 49.2 ओवर पर 382 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड ने बेहतरीन पारी खेली। वार्नर 81 और ट्रैविस 109 रन की पारी खेलकर टीम को हाई स्कोरिंग टारगेट बनाने मे योगदान दिया। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स के नाम तीन विकेट रहा। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 383 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड को बल्लेबाजों ने बेहतरीन रनचेज का प्रयास किया। मैच को आखिरी गेंद तक रोमांचक बनाए रखा। न्यूजीलैंड के तरफ से रचिन रवींद्र ने 116 रन की पारी खेली। लोअर आर्डर से जेम्स नीशम ने टीम को आखिरी ओवर तक जीत की उम्मीद दी थी। उनके आउट होते न्यूजीलैंड 5 रन से मुकाबला हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ट्रैविस हेड के नाम रहा। जिन्होनें 67 गेंदो पर 109 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से हालांकि, प्वाइंट्स टेबल पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर बनी रही। ऑस्ट्रेलिया भी ठीक नीचे चौथे नंबर पर है।

Live Updates

  • 28 Oct 2023 12:59 PM GMT

    ऑस्ट्रेलिया के खाते में लगातार चौथी जीत

    आखिरी गेंद पर छक्का चाहिए, लेकिन नहीं मिला। न्यूजीलैंड 383 के स्कोर पर सिमट गई। यह रोंमाचक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से जीत लिया है। 

  • 28 Oct 2023 12:51 PM GMT

    न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

    आखिरी ओवर डालने मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, पहली गेंद पर 1 रन मिला। दूसरा बॉल वाइड होने से 5 रन मिले। दूसरी गेंद पर 2 रन मिले।तीसरी गेंद पर भी 2 रन मिले।चौथी गेंद पर भी 2 रन मिले। 382 के स्कोर पर न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। पांचवीं गेंद पर जेम्स नीशम आउट हो गए। 58 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 

  • 28 Oct 2023 12:47 PM GMT

    जीत से 18 रन दूर न्यूजीलैंड

    49 वें ओवर के लिए जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट ने छक्के के साथ किया। इस ओवर में जेम्स नीशम का अर्धशतक पूरा हुआ। 33 गेंदो पर 51  रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 13 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 370 के स्कोर पर है। 

  • 28 Oct 2023 12:40 PM GMT

    न्यूजीलैंड 350 के पार, 48-357/8

    48 वें ओवर के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत जेम्स नीशम ने छक्के के साथ किया। इस ओवर में 350 का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 357 के स्कोर पर है। 

  • 28 Oct 2023 12:37 PM GMT

    न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा, 47-346/8

    45 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 331 के स्कोर पर है। 46 वें ओवर के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 47 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को आठवीं सफलता मिली। मैच हेनरी 9 रन की पारी 8 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 346 के स्कोर पर है। 

  • 28 Oct 2023 12:22 PM GMT

    ऑस्ट्रेलिया को सातवीं सफलता, न्यूजीलैंड 44-324/7

    44 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत सेंटनर ने छक्के के साथ किया। ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जैम्पा को तीसरा विेकेट मिला। मिचेल सेंटनर 17 रन की पारी 12 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 

  • 28 Oct 2023 12:17 PM GMT

    न्यूजीलैंड जीत से 75 रन दूर, 43-314/6

    42 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन मिले। 300 का आंकड़ा न्यूजीलैंड ने पार कर लिया है। 43 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 314 के स्कोर पर है। 

  • 28 Oct 2023 12:06 PM GMT

    ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता, रचिन आउट, 41-296/6

    41 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, इस ओवर में पहली गेंद पर पैट कमिंस को बड़ी सफलता मिली। रचिन रवींद्र का बड़ा विकेट मिला। 116 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले। 296 के स्कोर पर न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। 

  • 28 Oct 2023 11:56 AM GMT

    40 ओवर में न्यूजीलैंड 292 के स्कोर पर, 40-292/5

    38 वें ओवर के लिए जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 40 वें ओवर के लिए जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 292 के स्कोर पर है। 

  • 28 Oct 2023 11:55 AM GMT

    रचिन के शतक के साथ, ग्लेन फिलिप्स लौटे पवेलियन, 37-265/5

    37 वें ओवर के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए, ओवर की पहली गेंद पर 77 गेंदो में 100 रन की पारी रचिन ने पूरी कर ली है। ओवर के आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए। 12 रन की पारी 16 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं सफलता मिली। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story