×

World Cup 2023 BAN vs SL Highlights: बांग्लादेश ने 3 विकेट से श्रीलंका पर दर्ज की जीत

World Cup 2023 BAN vs SL Highlights: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मैच दिल्ली के अरुण स्टेडियम में खेला गया दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में आठवां मैच रहा। जिसे बांग्लादेश ने 3 विकेट से जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 6 Nov 2023 10:00 PM IST (Updated on: 6 Nov 2023 10:17 PM IST)

World Cup 2023 BAN Vs SL Highlights: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 38 वां मैच खेला गया। यह मैच सोमवार 6 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश की टीम दिल्ली के स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार दिखी। कुशल मेंडिस की नेतृत्व वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शुरूआत बहुत ही खराब रही। हालांकि बाद के मैच में श्रीलंका को 2 मैच में जीत मिली। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका पहले बल्लेबाज़ी करते हुए। चरिथ असलांका के शतक के साथ 279 का स्कोर ऑल आउट होकर बना पाई। जिसे बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर बना लिया। 282 का स्कोर बनाकर बांग्लादेश 3 विकेट से यह मैच जीत गई है। शाकिब अल हसन टीम के कप्तान को प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया। बांग्लादेश 6 पॉइंट्स के साथ 7 वें नम्बर पर आ चुकी है। आज के मैच में बांग्लादेशी कप्तान द्वारा किसी प्लेयर को टाइम आउट नियम के जरिए आउट करार करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। जिससे दोनों टीमों के बीच गर्मा गर्मी का माहौल रहा। मैच की समाप्ति के उपरांत दोनों टीमों ने हाथ मिलाने से भी मना कर दिया। इस जीत के बाद भी बांग्लादेश का सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाना मुश्किल है।

Live Updates

  • 6 Nov 2023 3:09 PM IST

    श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, 14–76/3

    13 वें ओवर के लिए तंजीम हसन क्रीज पर आए,  ओवर के चौथी गेंद पर पथुम निसांका का विकेट मिला। 41 रन की पारी 36 गेंदों में खेलकर आउट हो गए। चरिथ असलांका क्रीज पर आए, इस ओवर में तीन रन मिले। 14 वें ओवर के लिए शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 76 के स्कोर पर है।

  • 6 Nov 2023 2:52 PM IST

    बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, 12–69/2

    11 वें ओवर के लिए तंजीम हसन क्रीज़ पर आए, इस ओवर में पथुम और कुशल मेंडिस के बीच पूरी हुई। इस ओवर में 12 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर कुशल मेंडिस का विकेट गिरा, 19 रन की पारी 30 गेंदों में खेलकर पवेलियन लौट गए। सदीरा क्रीज़ पर आए, कुल 5 रन मिले। श्रीलंका 69 के स्कोर पर है।

  • 6 Nov 2023 2:36 PM IST

    10 ओवर में श्रीलंका 52 के स्कोर पर, 10–52/1

    8 वें ओवर के लिए  तस्कीन अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 9 वें ओवर के लिए तंजीद हसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली।  10 वें ओवर में तस्कीन अहमद क्रीज़ पर आए, पथुम के चौके के साथ 5 रन मिले। श्रीलंका 52 के स्कोर पर है।

  • 6 Nov 2023 2:26 PM IST

    7 ओवर में श्रीलंका 38 के स्कोर पर, 7–38/1

    पांचवे ओवर के लिए शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर चौका लगा। इस ओवर ओवर में 6 रन मिले।  छठवें ओवर के लिए तस्कीन अहमद क्रीज़ पर आए, पथुम निसांका के चौके के साथ 5 रन मिले। सातवें ओवर के लिए तंजीद हसन क्रीज पर आए, पथुम के दो चौके के साथ 9 रन मिले। श्रीलंका 38 के स्कोर पर है।

  • 6 Nov 2023 2:21 PM IST

    4 ओवर में 18 के स्कोर पर श्रीलंका

    दूसरे ओवर के लिए तस्कीन अहमद क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 1 रन मिले। तीसरे ओवर के लिए शोरीफुल इस्लाम क्रीज़ पर आए, इस ओवर में तीन चौके के साथ 12 रन मिले। चौथे ओवर के लिए तस्कीन अहमद क्रीज़ पर आए इस ओवर में एक भी रन नहीं मिले। 

  • 6 Nov 2023 2:18 PM IST

    पहले ही ओवर में श्रीलंका ने गवाया पहला विकेट

    श्रीलंका का पहला विकेट पहले ओवर में आखिरी गेंद पर गिरा। कुशल परेरा 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए बांग्लादेश को पहली सफलता मिली। पहले  ओवर में 5 रन मिले।

  • 6 Nov 2023 2:03 PM IST

    श्रीलंका बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर

    श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका और कुशल परेरा क्रीज पर है। बांग्लादेश के तरफ से शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर आए, 

  • 6 Nov 2023 1:41 PM IST

    यहां देखें प्लेइंग 11(Playing 11):

    श्रीलंका प्लेइंग 11 (Sri Lanka Playing 11)- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

    बांग्लादेश प्लेइंग 11(Bangladesh Playing 11)- तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम।

  • 6 Nov 2023 1:37 PM IST

    बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करेगी।

  • 6 Nov 2023 12:40 PM IST

    BAN vs SL World Cup Live Update: Pitch Report

    अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है और यहां पिछले 5 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 346 रन का रहा है। गेंदबाजी के मामले में, पिच स्पिन गेंदबाजी 35 प्रतिशत की तुलना में तेज गेंदबाजी 65 प्रतिशत से ज्यादा समर्थन देती है।



Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story