×

World Cup 2023 IND vs AUS Highlights: किंग कोहली और केएल राहुल भारत के लिए बने संजीवनी, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

World Cup 2023 IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया चेपाक स्टेडियम में आमने सामने है। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में पहला मैच है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को 200 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने दिया। भारत के किंग कोहली और केएल राहुल की साझेदारी से भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 8 Oct 2023 5:00 PM GMT (Updated on: 8 Oct 2023 6:27 PM GMT)

World Cup 2023 IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का पांचवां मैच खेला गया। यह मैच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने उद्घाटन मैच के लिए मैदान पर कदम रखा, करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें इस टीम से जुड़ी रही। पैट कमिंस के नेतृत्व में, ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम बनकर क्रीज पर बनी रही। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 49.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 199 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए 200 का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने दिया। जिसे भारत के चेज मास्टर विराट कोहली के 85 रन और केएल राहुल की नाबाद 97 रन की पारी के बदौलत भारत ने 41.2 ओवर में 200 के आंकड़े को पा लिया। भारत ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया है। केएल राहुव शतक से चुक गए, लेकिन भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाने में ऐतिहासिक पारी खेली है।

Live Updates

  • 8 Oct 2023 3:03 PM GMT

    भारत के 100 के साथ, किंग कोहली का अर्धशतक पूरा, 25-100/3

    25 वां ओवर डालने एडम जाम्पा इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 97 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 26 वां ओवर डालने पैट कमिंस आए, ओवर के तीसरे गेंद पर विराट कोहली के शॉट से भारत 100 रन के पार हो चुका है। इसके साथ विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 75 गेंदो में 50 रन की पारी खेल चुके है। इस ओवर से 3 रन मिले।  भारत 100 रन बना चुका है। 

  • 8 Oct 2023 2:53 PM GMT

    विराट कोहली और केएल राहुल अर्धशतक के करीब

    24 वां ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में 2 रन मिले। विराट कोहली 45 और केएल राहुल 44 के स्कोर पर पहुंच चुके है। भारत 92 के स्कोर पर है। 

  • 8 Oct 2023 2:40 PM GMT

    भारत शतक के करीब, जीत से 110 रन दूर, 23-90/3

    21 वां ओवर डालने मिचेल स्टार्क आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। जोश हेजलवुड 22 वां ओवर डालने आए, विराट कोहली 39 और केएल राहुल 40 के स्कोर पर है। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली है। भारत 87 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 23 वां ओवर डालने एडम जाम्पा आए, इस ओवर में 23 रन की बढ़त मिली।  भारत 90 का स्कोर 23 ओवर में बना पाई है। 

  • 8 Oct 2023 2:26 PM GMT

    संभल कर खेल रहे भारतीय बल्लेबाज, 20-80/3

    18 वां ओवर डालने एडम जम्पा आए, केएल राहुल तीन चौके के साथ इस ओवर में 13 रन की बढ़त मिली। भारत 69 के स्कोर पर पहुंच चुका है। कोहली 35 और केएल राहुल 32 रनों की पारी खेल चुके है। क्रीज पर डटे हुए है। 19 वां ओवर डालने मिचेल स्टार्क आए, इस ओवर में चार सिंगल से चार रन की बढ़त मिली। भारत 19 ओवर में 73 स्कोर बनाने में सफल रहा है। 20 वां ओवर डालने एडम जाम्पा आए,  इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 80 के स्कोर पर पहुंच चुका है। हालांकि तीन विकेट भारत ने शुरुआती 2 ओवर में गवां दिया है। 

  • 8 Oct 2023 2:20 PM GMT

    विराट कोहली और केएल राहुल के बीच फिफ्टी की साझेदारी पूरी, 17- 56/3

    16 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवेल आए, ओवर के दूसरे गेंद पर भारत ने अपना 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, आखिरी गेंद पर भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। भारत 52 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 17 वां ओवर डालने मिचेल स्टार्क आए, इस ओवर में सिंगल के साथ 4 रन की बढ़त मिली। 56 के स्कोर पर भारत पहुंच चुकी है। 

  • 8 Oct 2023 2:06 PM GMT

    भारत अर्धशतक के करीब, 15-49/3

    14 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवेल आए, इस ओवर में 3 सिंगल के साथ तीन रन की बढ़त मिले। विराट कोहली 23 रन और केएल राहुल 15 के स्कोर पर है। दोनें ने 47 और  29 गेंदे खेली है। भारत 41 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 15 वां ओवर डालने कैमरान ग्रीन आए, इस ओवर में विराट कोहली के दो चौके के साथ 8 रन मिले। भारत 49 के स्कोर पर पहुंच चुके है। 

  • 8 Oct 2023 1:49 PM GMT

    भारत 13 ओवर में 38 के स्कोर पर 3 विकेट के नुकसान पर

    11 वां ओवर डालने पैट कमिंस आए, विराट कोहली और केएल राहुल ऑस्ट्रेलियाई आक्रामण का डट कर सामना कर रहे। केएल राहुल ने शानदार चौका चौथी गेंद पर लगाया।  इस ओवर से 6 रन मिले। विराट कोहली 38 गेंदो पर 18 रन की पारी, और केएल राहुल 18 गेंदो पर 12 रन की पारी खेल चुके है। 12 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवेल आए, इस ओवरमें 2 रन की बढ़त मिली। 13 वां ओवर डालने कैमरान ग्रीन आए, इस ओवर में 3 सिंगल के साथ 3 रन मिले। जिससे भारत 38 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 8 Oct 2023 1:32 PM GMT

    विराट कोहली और केएल राहुल पर रन बनाने का दारोमदार, 10-28/3

    क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद है। 6 वां ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में विराट के बल्ले से एक चौका लगा। जिससे 6 रन इस ओवर में मिले। भारत 6 ओवर में 18 रन बनाया। सातवें ओवर के लिए पैट कमिंस आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त के साथ बारत 20 को स्कोर पर पहुंच चुका है। 8 वां ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। विराट कोहली आउट होने से बच गए। शॉट कैच होकर छूट गया। 9 वां ओवर डालने पैट कमिंस आए, इस ओवर में 5 रन सिंगल के साथ आए। 10 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवेल आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली भारत 27 के स्कोर पर 10 ओवर में पहुंच पाया है। तीन विकेट का नुकसान भारत को हो चुका है। 

  • 8 Oct 2023 1:19 PM GMT

    ऑस्ट्रेलिया के अटैक से भारतीय खेमे में डर का महौल

    तीसरे ओवर के लिए मिचेल स्टार्क आए, इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 2 ओवर में 3 विकेट खो चुका है। भारत के बल्लेबाजो को सेफ खेलने की जरूरत है। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। चौथा ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, ओवर के आखिरी गेंद पर विराट कोहली के चौके के साथ 5 रन इस ओवर में आए। पांचवां ओवर डालने मिचेल स्टार्क आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 5 ओवर में 12 रन 3 विकेट के नुकसान पर भारत बना पाई।

  • 8 Oct 2023 1:06 PM GMT

    एक ओवर में डबल झटका भारत को, तीसरा विकेट भी दूसरे ओवर में

    दूसरा ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, ओवर के तीसरी गेंद पर कैप्टन रोहित शर्मा भी आउट हो गए। 6 गेंद खेलकर रोहित वापस पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए, दो गेंद खेलते तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर आउट हो गए। इस ओवर में एक भी रन नहीं आए। भारत के लिए यह ओवर बहुत ही महंगा रहा। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story