TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Cup 2023 IND vs NED Highlights: नौ मैचों में जीत के साथ भारत ने खत्म किया लीग स्टेज, कोहली - रोहित के विकेट से यादगार बना मुकाबला

World Cup 2023 IND vs NED Highlights: वर्ल्ड कप का 45 वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच भारत और नीदरलैंड्स का नौवां व वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच का आखिरी मैच रहा। भारतीय टीम अपराजित रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

Yachana Jaiswal
Published on: 12 Nov 2023 4:15 PM GMT (Updated on: 12 Nov 2023 6:31 PM GMT)

World Cup 2023 IND vs NED Highlights: वर्ल्ड कप का 45 वां मुकाबला नीदरलैंड्स और भारतीय टीम के बीच 12 नवंबर को दीपावली के दिन आयोजित किया गया। यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023(World Cup 2023) के लीग फेज में अपराजित रही है। भारत ने अपने 9 मैच में से 9 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन पर रही। जिसके साथ भारत ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। वहीं, नीदरलैंड्स 8 मुकाबलों में 2 मैच जीतकर अंकतालिका में 10 वें नंबर पर थी। आज यह मुकाबला अंकतालिका में नंबर एक और आखिरी के पायदान पर विराजमान टीम के बीच रहा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन के साथ बना हुआ है।

IND vs NED World Cup Live Update Playing 11

भारत की प्लेइंग 11 (India Playing 11):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर।

नीदरलैंड्स प्लेइंग 11(Netherlands Playing 11):

वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, विक्रमजीत सिंह , शारिज़ अहमद, नूह क्रोज़।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने 61 शुभमन गिल 51 विराट कोहली 51 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। भारतीय मध्यक्रम के केएल राहुल 102 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं श्रेयस अय्यर 128 रन की पारी पर और सूर्यकुमार यादव 2 रन की पारी पर नाबाद रहे। भारतीय बल्लेबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत 410 रन 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर बनाने में सफल रहा। वहीं 411 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी नीदरलैंड क्रिकेट टीम 47.5 ओवर में 250 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने लीग का नौवां मैच 160 रन से जीत लिया है। 128 रनों की पारी पर नाबाद रहकर श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम से मुकाबला करेगी।

Live Updates

  • 12 Nov 2023 12:15 PM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: केएल राहुल का शतक पूरा

    आखिरी ओवर डालने बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में केएल राहुल ने छक्के के साथ की लगातार दो छक्के के साथ केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। 62 गेंदो में 100 रन की पारी खेली। 

  • 12 Nov 2023 12:11 PM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: केएल राहुल शतक के करीब. 49-393/3

    49 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर की शुरुआत श्रेयस अय्यर ने लगातार दो छक्के के साथ की। ओवर के पांचवीं गेंद पर भी एक छक्का लगा। इस ओवर में कुल 25 रन मिले। भारत 393 के स्कोर पर पहुंच चुका है। केएल राहुल शतक से 11 रन दूर है। 

  • 12 Nov 2023 12:07 PM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: भारत 368 के स्कोर पर

    48 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, केएल राहुल के चौके के साथ 8 रन मिले। केएल राहुल 88 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। भारत 368 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 12:01 PM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: 150 रन की साझेदारी से भारत 350 के पार

    47 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 150 रन की साझेदारी भारतीय खिलाड़ियों के बीच पूरी हुई। भारत 350 के पार पहुंच चुका है। इस ओवर में कुल 14 रन की बढ़त मिली। भारत 360 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 11:54 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी

    46 वें ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में श्रेयस अय्यर का शतक पूरा हुआ। 84 गेंदो में 100 रन की पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए है। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर का पहला शतक रहा। भारत 346 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 11:48 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: 45 ओवर में भारत 337 के स्कोर पर

    44 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, श्रेयस अय्यर को छक्के और केएल राहुल के छक्के के साथ 18 रन की बढ़त मिली। भारत 330 के स्कोर पर है। श्रेयस अय्यर शतक से सिर्फ 5 रन दूर है। 45 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 337 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 11:42 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा, 43-312/3

    43  वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में पहली गेंद पर केएल राहुल का अर्धशतक पूरा हुआ। 40 गेंदो में 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 85 रन पर पहुंच चुके है। इस ओवर में 8 रन मिले। भारत 312 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 11:32 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: भारत 300 के पार, 42-304/3

    42 वें ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। भारत 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। भारत 304 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 11:21 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: 41 ओवर में भारत 296 के स्कोर पर, 41-296/3

    40 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत श्रेयस अय्यर के छक्के के साथ हुई। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। भारत 284 के स्कोर पर है। 41 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत केएल राहुल के दो चौके के साथ हुई। इस ओवर मे 12 रनम की बढ़त मिली। भारत 296 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 11:10 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: 39 ओवर में भारत 274 के स्कोर पर, 39-274/3

    37  वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में चौके के साथ 6 रन की बढ़त मिली। 38  वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, केएल रोहुल के चौके के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। भारत 274 के स्कोर पर है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story