TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Cup 2023 IND vs NED Highlights: नौ मैचों में जीत के साथ भारत ने खत्म किया लीग स्टेज, कोहली - रोहित के विकेट से यादगार बना मुकाबला

World Cup 2023 IND vs NED Highlights: वर्ल्ड कप का 45 वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच भारत और नीदरलैंड्स का नौवां व वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच का आखिरी मैच रहा। भारतीय टीम अपराजित रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

Yachana Jaiswal
Published on: 12 Nov 2023 4:15 PM GMT (Updated on: 12 Nov 2023 6:31 PM GMT)

World Cup 2023 IND vs NED Highlights: वर्ल्ड कप का 45 वां मुकाबला नीदरलैंड्स और भारतीय टीम के बीच 12 नवंबर को दीपावली के दिन आयोजित किया गया। यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023(World Cup 2023) के लीग फेज में अपराजित रही है। भारत ने अपने 9 मैच में से 9 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन पर रही। जिसके साथ भारत ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। वहीं, नीदरलैंड्स 8 मुकाबलों में 2 मैच जीतकर अंकतालिका में 10 वें नंबर पर थी। आज यह मुकाबला अंकतालिका में नंबर एक और आखिरी के पायदान पर विराजमान टीम के बीच रहा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन के साथ बना हुआ है।

IND vs NED World Cup Live Update Playing 11

भारत की प्लेइंग 11 (India Playing 11):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर।

नीदरलैंड्स प्लेइंग 11(Netherlands Playing 11):

वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, विक्रमजीत सिंह , शारिज़ अहमद, नूह क्रोज़।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने 61 शुभमन गिल 51 विराट कोहली 51 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। भारतीय मध्यक्रम के केएल राहुल 102 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं श्रेयस अय्यर 128 रन की पारी पर और सूर्यकुमार यादव 2 रन की पारी पर नाबाद रहे। भारतीय बल्लेबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत 410 रन 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर बनाने में सफल रहा। वहीं 411 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी नीदरलैंड क्रिकेट टीम 47.5 ओवर में 250 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने लीग का नौवां मैच 160 रन से जीत लिया है। 128 रनों की पारी पर नाबाद रहकर श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम से मुकाबला करेगी।

Live Updates

  • 12 Nov 2023 9:42 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: कप्तानी पारी के बाद रोहित शर्मा आउट, 18-130/2

    17 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन मिले। बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों द्वारा देखने को मिला। 18 वें ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर रोहित शर्मा 61 रन की पारी 54 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। नीदरलैंड्स को बड़ी सफलता मिली।  श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 130 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 9:37 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: भारत 16 ओवर में 122 के स्कोर पर

    15 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, रोहित शर्मा के बल्ले से बेहतरीन छक्का निकला। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 16 वें ओवर के लिए बॉस डी लीडे क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। भारत 122 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 9:28 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा

    14 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, ओवर के आखिरी गेंद पर चौके के साथ रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा किया। 44 गेंदो पर 52 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 5 रन मिले। भारत 109 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 9:23 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटे शुभमन गिल, 13-104/1

    11 वें ओवर के पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल 32 गेंदो पर 51 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। विराट कोहली क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन मिले। रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले। भारत 104 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 9:18 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: शुभमन का अर्धशतक पूरा

    12 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, ओवर के पहली गेंद पर शुभमन गिल ने अर्धशतक पूरा किया। 30 गेंदो में 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 100 रन का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। 

  • 12 Nov 2023 9:14 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update:

    10 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, इस ओवर में 12 रन मिले। 11 वें ओवर के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिलीय़ शुभमन गिल 49 रन और रोहित शर्मा 44 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। 

  • 12 Nov 2023 8:58 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update:

    7 वें ओवर के लिए कॉलिन एकरमन क्रीज पर आए, रोहित शर्मा के चौके और छक्के के साथ कुल 11 रन मिले। 8 वें ओवर के लिए पॉल वैन मीकरन क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 9 वें ओवरे के लिए रोलेफ वैन डर मार्वे क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन मिले। भारत 79 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 8:48 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: भारतीय ओपनर बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी

    पांचवें ओवर के लिए आर्यन दत्त क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा ने चौके के साथ किया। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 6 वें ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 16 रन की बढ़त मिली। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच  50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत 53 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 8:39 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: मैच को पहला छक्का शुभमन गिल के बल्ले से

    तीसरे ओवर के लिए आर्यन दत्त क्रीज पर आए, इस ओवर में आज के मैच का पहला छक्का देखने को मिला। जो शुभमन गिल के बल्ले से निकला। इस ओवर में 11 रन मिले। चौथे ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 29 के स्कोर पर है। 

  • 12 Nov 2023 8:29 AM GMT

    IND vs NED World Cup Live Update: भारत बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर है।  पहला ओवर डालने आर्यन दत्त क्रीज पर आए, पहली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके के साथ खाता खोला। चौथी गेंद पर शानदार बाउंड्री लगाई दूसरा चौका लगा। पहले ओवर से 11 रन मिले। दूसरे ओवर के लिए लोगान वैन बीक क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 15 के स्कोर पर है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story