×

World Cup 2023 IND vs NZ Highlights: कोहली की विराट पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

World Cup 2023 IND vs NZ Highlights: न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह पांचवां मैच रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद भारत न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य को चेज करने में सफल रही। भारत ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है।

Yachana Jaiswal
Published on: 22 Oct 2023 4:45 PM GMT (Updated on: 22 Oct 2023 5:04 PM GMT)

World Cup 2023 IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का 21 वां मैच खेला गया। यह मैच रविवार 22 अक्टूबर को धर्मशाला के एचपीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड ने अपने चारों मैच में सभी जीते थे। वहीं, दूसरी ओर भारत ने भी चार मैच खेले और सभी मैच को जीतते आई थी। प्वाइंट्स टेबल में न्यूज़ीलैंड पहले नम्बर पर थी। वहीं भारत दूसरे नंबर पर था। भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपने पांचवे मैच के लिए न्यूज़ीलैंड के सामने थी। इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को बात करें तो, कीवी टीम भारतीय टीम पर हमेशा भरी रही। लेकिन इस बार दोनों ही टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में काफ़ी प्रभावी रहा। ऐसे में वर्ल्ड कप का यह मुकाबला बहुत ही खास था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ऑल आउट होकर 50 ओवर में 273 रन बनाए। भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 274 रन के लक्ष्य को विराट कोहली के 95 रन की पारी के बदौलत हासिल कर लिया। भारत के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए, मोहम्मद शमी का 5 विकेट का हॉल भी टीम को जीत का बड़ा कारण रहा। भारत ने 6 विकेट गवांकर लक्ष्य को पूरा किया। विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में अपने दूसरे शतक से चूक गए। लेकिन भारत को जीत के करीब पहुंचा चुके थे। रवींद्र जडेजा ने शानदार चौके के साथ मैच को खत्म किया। इस जीत के साथ भारत प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच चुकी है। भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है।

Live Updates

  • 22 Oct 2023 1:45 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: 10 ओवर में भारत 63 के स्कोर पर, 10-63/0

    8 वें ओवर के लिए मैट हेनरी  क्रीज पर आए, गिल के चौके के साथ 50 रन की साझेदारी भारतीय ओपनर ने पूरा कर लिया है। इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 9 वें  ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 10 वें ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में रोहित शर्मा के चौके और छक्के के साथ 10 रन मिले भारत 63 के स्कोर पर है। 

  • 22 Oct 2023 1:17 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: 7 ओवर में भारत 48 के स्कोर पर, 7-48/0

    चौथे ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। पांचवें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। भारत 32 के स्कोर पर है। छठवें ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 7वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में दो चौेके के साथ 12 रन की बढ़त मिली। भारत 48 के स्कोर पर है। 

  • 22 Oct 2023 1:02 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: रन चेज शुरु, भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर, 3-22/0

    भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और  शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, पहले ओवर में चौके के साथ 4 रन की बढ़त मिली। दूसरे ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में रोहित शर्मा के चौके और एक छक्के के साथ 11 रन की बढ़त मिली। तीसरे ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में रोहित शर्मा के चौके के साथ 7 रन की बढ़त मिली। भारत 3 ओवर में 22 के स्कोर पर है। 

  • 22 Oct 2023 12:33 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य

    भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन का लक्ष्य दिया पूरे 50 ओवर का मैच खेलकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ऑल आउट हो गए। भारत के तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिया। भारत के सामने न्यूजीलैंड ने 274 रन का लक्ष्य दिया है। 

  • 22 Oct 2023 12:33 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: आखिरी गेंद पर रनआउट हुए फर्गयूसन

    ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, आखिरी गेंद पर भारत ने न्यूजीलैंड को ऑल आउट कर दिया। आखिरी गेंद पर लॉकी फर्गयूसन रनआउट हो गए। भारतीय गेंदबाजो ने न्यूजीलैंड के ऑल आउट कर दिया। 273 के स्कोर पर न्यूजीलैंड सिमट गई। 

  • 22 Oct 2023 12:24 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: भारत को नौवां विकेट, शमी का फिफर

    49 वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस  ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 263 के स्कोर पर है। डेरिल मिचेल 120 रन खेलकर क्रीज पर मौजूद है। आखिरी 50 वां ओवर डालने मोहम्मद शमी क्रीज पर आए, मिचेल ने फुलटॉस पर छक्का लगाया। फिर एक शानदार चौका लगाया। ओवर के चौथी गेंद पर भारत को नौवीं सफलता मिली। मोहम्मद शमी का 5 विकेट का हॉल पूरा हुआ। मिचेल 130 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 

  • 22 Oct 2023 12:17 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: शमी ने एक ओवर में डबल विकेट झटके, 48-260/8

    48 वें ओवर के लिए मोहम्म शमी क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर मिचेल सेंटनर को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैट हेनरी क्रीज पर आए, आते ही शमी ने उनको भी आउट कर देया। मोहम्मद शमी के नाम चार विकेट रहा। लॉकी फर्गयूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन के साथ न्यूजीलैंड 260 के स्कोर पर है। 

  • 22 Oct 2023 12:06 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: भारत को छठवीं सफलता , 47-257/6

    46 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 47 वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, ओवर के पहली गेंद पर 250 का आंकड़ा न्यूजीलैंड ने पार कर लिया है। ओवर के आखिरी गेंद पर भारत को छठवीं सफलता मिली। मार्क चैपमैन 6 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। विराट कोहली ने शानदार कैच लेकर भारत को सफलता दिलाई।

  • 22 Oct 2023 12:00 PM GMT

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा , 45-245/5

    44 वें ओवर के लिए मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में  11 रन की बढ़त मिली। 45 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में दूसरी गेंद पर भारत को पांचवीं सफलता मिली। ग्लेन फिलिप्स 26 रन की पारी खलेकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने शानदार कैच करके भारतीय टीम को पांचवीं सफलता मिली। मार्क चैपमैन क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 245 के स्कोर पर है। 

  • 22 Oct 2023 11:59 AM GMT

    IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल का शतक पूरा

    41 वां ओवर  डालने जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में डेरिल का शतक पूरा हुआ। 100 गेंदो में 100 रन की पारी पूरी की। इस ओवर में 3 रन मिले। 42 वें ओवर के लिए मोहम्मद शमी क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 43 वें ओवर के लिए बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन के साथ न्यूजीलैंड 232 के स्कोर पर है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story