TRENDING TAGS :
World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता वर्ल्ड कप में तीसरा मैच, बांग्लादेश की दूसरी हार
World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने सामने रही। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में तीसरा मैच रहा। जिसे न्यूजीलैंड ने लगातार जीत की हैट्रिक बनाते हुए जीत लिया है। न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया है।
World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का 11वां मैच खेला गया। यह मैच शुक्रवार 13 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मैच के लिए तैयार रही। केन विलियमसन के नेतृत्व में, न्यूजीलैंड की टीम तीसरे मैच में जीत के लक्ष्य से उतर थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में न्यूज़ीलैंड ने अपने दोनों मैच जीते है। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश एक जीत और हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है। जिसके बाद बांग्लादेश की नजर न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत पर थी। लेकिन बांग्लादेश अपना तीसरा मैच भी हार गई। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन मैच में वापसी करके टीम की कप्तानी संभाली। विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद बांग्लादेश पहले बल्लेबाज़ी करने आई। बांग्लादेश 245 का स्कोर 9 विकेट खोकर बना पाई। न्यूजीलैंड के सामने 246 रन का लक्ष्य रखा। जिसे न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 विकेट गवाकर डेरिल मिचेल और केन विलियमसन की शानदार पारी के बल पर जीत लिया। 246 का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 42.5 ओवर में ही बना लिया। आखिरी चार रन के लिए मिचेल ने छक्का लगाकर लक्ष्य का स्कोर पूरा किया। जिससे न्यूजीलैंड यह मैच 8 विकेट से जीत गई। न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप 2023 में लगातर तीसरी जीत मिली है। जिससे न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में 1.6 रन रेट के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
Live Updates
- 13 Oct 2023 7:35 PM IST
बांग्लादेश विकेट की फिराक में, 20 ओवर में 92 के स्कोर पर न्यूजीलैंड
16 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 17 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 18 वें ओवर के लिए मेहदी हसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 19 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए, मेहदी हसन आए, उनके ओवर में 6 रन के साथ 92 के स्कोर पर न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है।
- 13 Oct 2023 7:06 PM IST
15 ओवर में 68 रन पर न्यूजीलैंड 1 विकेट के नुकसान पर
11 वां ओवर डालने तस्कीन अहमद आए, इस ओवरम में 4 रन की बढ़त मिली। 11 ओवर के बाद 41 के स्कोर पर न्यूजीलैंड पहुंच चुका है। 12 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 13 वें ओवर के लिए तस्कीन आए, इस ओवर में 15 रन की बढ़त मिली। 14 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 15 वां ओवर डालने शाकिब आए, इस ओवर में 3 रन मिले। न्यूजीलैंड 68 के रन पर पहुंच चुका है।
- 13 Oct 2023 7:05 PM IST
10 ओवर में 37 के स्कोर पर न्यूजीलैंड
चौथा ओवर डालने शोरिफुल क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। पाचवां ओवर डालने मुस्तफिजुर रहमान आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 6 वां ओवर डालने शोरिफुल आए, इस ओवर में एक भी रन नहीं मिले। 7 वें ओवर के लिए, मुस्तफिजुर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 8 वें ओवर के लिए शोरिफुल क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 9 वें ओवर के लिए तस्कीन आए, इस ओवर में सिर्फ एक रन मिले। 10 वें ओवर के लिए शोरिफुल आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़के साथ न्यूजीलैंड 37 के स्कोर पर है।
- 13 Oct 2023 6:32 PM IST
रचिन रवींद्र आउट, बांग्लादेश को पहली बड़ी सफलता
तीसरा ओवर डालने मुस्तफिजुर रहमान आए, ओवर के चौथी गेंद पर रचिन रवींद्र आउट हो गए। रचिन 13 गेंद खेलकर 9 रन बनाकर आउट हो गए। केन विलियमसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड 12 के स्कोर पर है।
- 13 Oct 2023 6:17 PM IST
रन चेज शुरू, न्यूजीलैंड बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर
मुस्फिजुर रहमान क्रीज़ पर पहला ओवर डालने आए, न्यूजीलैंड के तरफ़ से डेवोन कोनवे और रचिन रविंद्र क्रीज़ पर आए। पहले ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। दूसरा ओवर डालने शोरिफुल आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली।
- 13 Oct 2023 5:47 PM IST
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 246 का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद बांग्लादेश क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी करने आई। शुरुआती ओवर में चार विकेट गवाने के बाद , शाकिब अल हसन और मुस्फिकुर के बीच साझेदारी चली। इसके बाद बांग्लादेश 245 के स्कोर तक 9 विकेट गवां दिया। न्यूजीलैंड को 246 का लक्ष्य बांग्लादेश ने दिया।
- 13 Oct 2023 5:45 PM IST
50 ओवर में 245 का स्कोर पर बांग्लादेश
49 वां ओवर डालने ट्रेंट बोल्ट क्रीज़ पर आए, महमूदुल्लाह के छक्के के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 50 वां ओवर डालने मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश 245 का स्कोर पर पहुंच गया।
- 13 Oct 2023 5:38 PM IST
बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा
48 वें ओवर के आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर आउट हो गए। मैट हेनरी के ओवर में मुस्तफिजुर आउट हो गए। मुस्तफिजुर 10 गेंद खेलकर 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। शोरिफुल क्रीज़ पर आए,
- 13 Oct 2023 5:27 PM IST
47 ओवर में 220 का स्कोर पर बांग्लादेश
46 वां ओवर डालने हेनरी आए, क्रीज़ पर मुस्तफिजुर और महमुदुल्लाह क्रीज़ पर है। इस ओवर में चार रन की बढ़त मिली। 47 वां ओवर डालने ट्रेंट बोल्ट आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश 220 के स्कोर पर है।
- 13 Oct 2023 5:21 PM IST
बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा, तस्कीन आउट
45 वां ओवर डालने मिचेल सेंटनर आए ओवर के आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को आठवां विकेट मिला। तस्कीन आउट हो गए। इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश 214 का स्कोर पर है।