×

World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हराया

World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में सातवां मैच रहा।

Yachana Jaiswal
Published on: 1 Nov 2023 3:45 PM GMT (Updated on: 1 Nov 2023 4:26 PM GMT)
World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हराया
X

World Cup 2023 NZ vs SA Highlights(Pic Credit-Social Media)

World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 32 वां मैच खेला गया। यह मैच बुधवार 1 नवंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टॉम लैथम की नेतृत्व वाली न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम की आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शुरूआत अच्छी रही। लेकिन बाद में भारत से न्यूजीलैंड मुकाबला हार गया। जिसके बाद से न्यूजीलैंड 7 मैच में 4 में जीत हासिल कर पाई हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में प्रभावशाली रहा है। 7 मैच में सिर्फ 1 में ही हार मिली है। साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में एक शानदार रन रेट के साथ टॉप पर आ गई है। भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। साउथ अफ्रीका टीम 2.290 रन रेट के साथ पहले नंबर पर और भारत 1.405 रन रेट के साथ दूसरे नम्बर पर है।

न्यूज़ीलैंड टीम की वर्ल्ड कप में तीसरी हार

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का चयन किया। यह फैसला लेकिन टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। साउथ अफ़्रीका पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाने में सफल रहीं। साउथ अफ़्रीका की इस बड़ी पारी में ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वैन डर दुसेन के शतक का योगदान रहा। अंत में डेविड मिलर ने भी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। क्विंटन डिकॉक ने 116 गेंदों पर 114 रन, रासी वैन डर दुसेन ने 118 गेंदो पर 133 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 30 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 358 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 167 रनों की पारी 35.3 ओवर में खेलकर सिमट गई। 190 रन से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। साउथ अफ्रीका के तरफ़ से केशव महाराज ने 4 विकेट झटके, वहीं, मार्को यांसन के नाम 3 विकेट की हैट्रिक रही। बाकी दो विकेट गेराल्ड कोएट्जी और एक विकेट कागिसो रबाडा के नाम रहा। न्यूज़ीलैंड को वर्ल्ड कप में शुरुआत में जीत मिलने के बाद यह तीसरी हार मिली है।

Live Updates

  • 1 Nov 2023 3:42 PM GMT

    साउथ अफ्रीका ने 190 रन से जीता मैच

    साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, 357 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाए। रन चेज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 35.3 ओवर में 167 रन की पारी खेलकर ऑल आउट हो गए। साउथ अफ़्रीका ने 190 रन से यह मैच जीत लिया है।

  • 1 Nov 2023 3:42 PM GMT

    न्यूजीलैंड ऑल आउट

    36 वें ओवर के लिए गेराल्ड कोएटजी क्रीज पर आए,  ओवर के दूसरी गेंद पर मैट हेनरी आउट हो गए। 60 रन की पारी 50 ओवर में खेलकर मैट हेनरी भी चलते बने। न्यूजीलैंड का दसवां विकेट गिरा। 167 के स्कोर पर न्यूजीलैंड सिमट गई।

  • 1 Nov 2023 3:40 PM GMT

    35 ओवर में न्यूजीलैंड 161 के स्कोर पर

    न्यूज़ीलैंड के 35 वें ओवर के लिए केशव महाराज क्रीज़ पर आए, ग्लेन फिलिप्स ने 2 चौके और 1 छक्के के साथ 15 रन की बढ़त मिली। 

  • 1 Nov 2023 3:34 PM GMT

    34 ओवर में न्यूजीलैंड 146 के स्कोर पर 34-146/9

    33 वें ओवर के लिए केशव महाराज क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 34 वें ओवर के लिए कोएट्सी क्रीज़ पर आए,  बल्लेबाज़ी के लिए न्यूजीलैंड के आख़िरी दो खिलाड़ी मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 

  • 1 Nov 2023 3:28 PM GMT

    साउथ अफ्रीका को नौवीं सफलता मिली, न्यूजीलैंड 32–134/9

    31 वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का विकेट केशव महाराज को मिला। केशव महाराज का 4 विकेट का हॉल पूरा हुआ। 9 रन की पारी खेलकर ट्रेंट बोल्ट आउट हो गए। मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन मिले। 32 वें ओवर के लिए गेराल्ड कोएट्जी क्रीज़ पर आए, इस ओवर में भी 1 रन की बढ़त मिली।

  • 1 Nov 2023 3:02 PM GMT

    न्यूज़ीलैंड का आठवां विकेट गिरा,

    27 वें ओवर के चौथी गेंद पर जेम्स नीशम का विकेट गिरा। केशव महाराज ने जेम्स को बिना खाता खोले लौटा दिया। 8 गेंद खेलकर वापस लौट आए। न्यूजीलैंड 110 के स्कोर पर अपना आठवां विकेट खो चुकी थी।

  • 1 Nov 2023 2:59 PM GMT

    न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा

    26 वें ओवर के  पहली गेंद पर टीम साऊदी का विकेट गिरा, टीम साऊदी न्यूजीलैंड के 109 के स्कोर पर रहते पवेलियन लौट गए। 11 गेंदों में 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।  जेम्स नीशम क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स का साथ देने आए।

  • 1 Nov 2023 2:43 PM GMT

    25 ओवर में 109 के स्कोर पर

    24 वें ओवर के लिए लुंगी एंगिडी क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली । 25 वें ओवर के लिए केशव महाराज क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 109 के स्कोर पर है।

  • 1 Nov 2023 2:40 PM GMT

    न्यूजीलैंड का छठवां विकेट गिरा, 23-100/6

    21 वें ओवर के लिए केशव महराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए लुंगी एंगिडी क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 23 वें ओवर के लिए केशव महाराज क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड का छठवां विकेट गिरा। मिचेल सेंटनर 8 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। टीम सऊदी क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 100 के स्कोर पर है। 

  • 1 Nov 2023 2:27 PM GMT

    न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा, 20-91/5

    19 वें ओवर के तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा, केशव महाराज ने डेरिल मिचेल को आउट कर दिया। 30 गेंदो में 24 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए गेराल्ड कोइटजे क्रीज पर आए, 20 वां ओवर मैडेन रहा। न्यूजीलैंड 91 के स्कोर पर है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story