TRENDING TAGS :
World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हराया
World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में सातवां मैच रहा।
World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 32 वां मैच खेला गया। यह मैच बुधवार 1 नवंबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टॉम लैथम की नेतृत्व वाली न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम की आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शुरूआत अच्छी रही। लेकिन बाद में भारत से न्यूजीलैंड मुकाबला हार गया। जिसके बाद से न्यूजीलैंड 7 मैच में 4 में जीत हासिल कर पाई हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में प्रभावशाली रहा है। 7 मैच में सिर्फ 1 में ही हार मिली है। साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में एक शानदार रन रेट के साथ टॉप पर आ गई है। भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। साउथ अफ्रीका टीम 2.290 रन रेट के साथ पहले नंबर पर और भारत 1.405 रन रेट के साथ दूसरे नम्बर पर है।
न्यूज़ीलैंड टीम की वर्ल्ड कप में तीसरी हार
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का चयन किया। यह फैसला लेकिन टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। साउथ अफ़्रीका पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाने में सफल रहीं। साउथ अफ़्रीका की इस बड़ी पारी में ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वैन डर दुसेन के शतक का योगदान रहा। अंत में डेविड मिलर ने भी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। क्विंटन डिकॉक ने 116 गेंदों पर 114 रन, रासी वैन डर दुसेन ने 118 गेंदो पर 133 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 30 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 358 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 167 रनों की पारी 35.3 ओवर में खेलकर सिमट गई। 190 रन से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। साउथ अफ्रीका के तरफ़ से केशव महाराज ने 4 विकेट झटके, वहीं, मार्को यांसन के नाम 3 विकेट की हैट्रिक रही। बाकी दो विकेट गेराल्ड कोएट्जी और एक विकेट कागिसो रबाडा के नाम रहा। न्यूज़ीलैंड को वर्ल्ड कप में शुरुआत में जीत मिलने के बाद यह तीसरी हार मिली है।
Live Updates
- 1 Nov 2023 12:24 PM
डेथ ओवर में झटका डेविड मिलर का विकेट
आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर डेविड मिलर आर्धशतक बनाकर आउट हो गए। एडेन मारक्रम क्रीज पर आए, आखिरी गेंद पर छक्के के साथ टीम को 358 के स्कोर पर पहुंचाया।
- 1 Nov 2023 12:23 PM
डेविड मिलर का अर्धशतक पूरा
आखिरी ओवर के चौथी गेंद पर डेविड मिलर का अर्धशतक पूरा हुआ। 29 गेंदो में 53 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। टीम ने 350 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
- 1 Nov 2023 12:17 PM
49 ओवर में साउथ अफ्रीका 339 के स्कोर पर
49 वें ओवर के लिए ट्रेट बोल्ट क्रीज पर आए, ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मिलर ने चौका लगाया। ओवर की समाप्ति हेनरिक क्लासेन ने छक्के के साथ की। कुल 14 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 339 के स्कोर पर है।
- 1 Nov 2023 12:12 PM
टीम सऊदी के नाम बड़ी सफलता, वैन डर दुसेन आउट, 48-325/3
48 वें ओवर के लिए टीम सऊदी क्रीज पर आए, ओवर की पहली गेंद पर रासी वैन डर दुसेन को चलता किया। 133 रनों की पारी 118 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 325 के स्कोर पर है।
- 1 Nov 2023 12:01 PM
साउथ अफ्रीका 300 के पार, 4-316/2
46 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 300 का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। डेविड मिलर के दो छक्कों के साथ कुल 18 रन की बढ़त मिली। 47 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली।
- 1 Nov 2023 11:51 AM
50 रन की साझेदारी डेविड मिलर और रासी वैन डर दुसेन के बीच, 45-290/2
44 वें ओवर के लिए जेम्स नीशम क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत वैन डर दुसेन ने चौके के साथ शुरुआत की। समाप्ति दो छक्के के साथ की। इस ओवर में कुल 20 रन की बढ़त मिली। 45 वें ओवर के लिए टीम सऊदी क्रीज पर आए, इस ओवर में 50 रन की साझेदारी डेविड मिलर और रासी वैन डर दुसेन के बीच पूरी हुई। इस ओवर में 12 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 290 के स्कोर पर है।
- 1 Nov 2023 11:47 AM
रासी वैन डर दुसेन का शतक पूरा, 43-258/2
42 वें ओवर के लिए जेम्स नीशम क्रीज पर आए, इस ओवर में रासी वैम डर दुसेन का शतक 101 गेंदो पर पूरा हुआ। इस ओवर में 250 रनों का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। 43 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 258 के स्कोर पर है।
- 1 Nov 2023 11:43 AM
क्विंटन डिकॉक शतकीय पारी खेलकर आउट, 41-242/2
40 वें ओवर के आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक शतकीय पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट गए। 114 रन की पारी 116 गेंदो पर खेलकर वापस लौट गए। टीम सऊदी के नाम साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट रहा। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। डोविड मिलर क्रीज पर आए, 41 वें ओवर के लिए मिचेल सेंचनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 242 के स्कोर पर है।
- 1 Nov 2023 11:20 AM
38 वें ओवर के लिए टीम सऊदी क्रीज पर आए, क्विंटन डिकॉक के चौके के साथ इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए ट्रेट बोल्ट क्रीज पर आए,
- 1 Nov 2023 11:11 AM
क्विंटन डिकॉक का वर्ल्ड कप में चौथा शतक, 37-214/1
36 वें ओवर के लिए जेम्स नीशम क्रीज पर आए, इस ओवर में क्विंटन डिकॉक का शतक पूरा हुआ। 103 गेंदो में डिकॉक ने शतक पूरा कर लिया है। 200 रन का आंकड़ा साउथ अफ्रीका ने पार कर लिया है। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। 37 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 214 के स्कोर पर है।