TRENDING TAGS :
World Cup 2023 PAK vs NED Highlights: पाकिस्तान ने 81 रन से जीता मैच, नीदरलैंड 205 पर ऑल आउट
World Cup 2023 PAK vs NED Highlights: वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपना अभियान नीदरलैंड के खिलाफ़ खेलने के साथ शुरू कर रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान पहले खेलते हुए, 286 पर ऑल आउट हो गया। नीदरलैंड लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 205 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मैच 81 रन से जीत लिया है।
World Cup 2023 PAK vs NED Highlights: वर्ल्ड कप का दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। बाबर आजम एंड कंपनी अपना दोनों प्रैक्टिस मैच हार गई थी। पाकिस्तान का नेतृत्व आईसीसी रैंकिंग में नम्बर 1 खिलाड़ी बाबर आजम कर रहे है। तो वहीं नीदरलैंड टीम की कप्तानी, स्कॉट एडवर्ड के कंधे है। एक्यू वेदर साइट के अनुसार हैदराबाद में मौसम आज सामान्य रहने वाला है। चिलचिलाती धूप के साथ हल्के बादल छाए रह सकते है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। पाकिस्तान टीम पहले खेलते हुए, 286 पर ऑल आउट हो गई। नीदरलैंड टीम 205 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे पाकिस्तान ने यह मैच 81 रन से जीत लिया है।
Live Updates
- 6 Oct 2023 5:13 PM IST
पाकिस्तान टीम 250 के पार
43 वां ओवर डालने आर्यन दत्त आए, इस ओवर में 6 रन मिले। ओवर के आखिरी गेंद पर 250 का आंकड़ा पाकिस्तान टीम ने पूरा कर लिया है।
- 6 Oct 2023 5:00 PM IST
50 रन की साझेदारी शादाब और नवाज के बीच पूरी
41 वां ओवर डालने कॉलिन एकरमन आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 42 वां ओवर डालने बॉस डी लीडे आए। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। ओवर के तीसरे गेंद पर 50 रन की साझेदारी शादाब और नवाज के बीच पूरा हुआ।
- 6 Oct 2023 4:45 PM IST
पाकिस्तान 200 के पार, पाकिस्तान 40- 227/6
37 वां ओवर डालने कॉलिन एकेरमन आए, इस ओवर में 5 रन मिले। ओवर की पहली गेद पर 200 का आंकड़ा पूरा कर लिया है। 38 वां ओवर डालने वैन डेर मार्वे आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 39 वां ओवर डालने एकरमन आए, ओवर के आखिरी गेंद पर छक्के के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 40 वां ओवर डालने वैन मकरीन आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली।
- 6 Oct 2023 4:38 PM IST
नीदरलैंड को विकेट की लालच
क्रीज पर मोहम्मद नवाज और शादाब खान मौजूद है। 33 वां ओवर डालने कॉलिन एकेमन आए, इस ओवर में एक भी रन नहीं मिला। 34 वां ओवर डालने बॉस डी लीडे आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 35 वां ओवर डालने कॉलिन एकेमन आए, इस ओवर में 2 रन मिले। 36 वां ओवर डालने वैन द मार्वे आए, इस ओवर में 3 रन मिले।
- 6 Oct 2023 4:19 PM IST
पाकिस्तान को एक ओवर में डबल विकेट का झटका,रिजवान आउट, 32- 188/6
31 वां ओवर डालने आर्यन दत्त आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 32 वां ओवर डालने बॉस डी लीडे आए, ओवर के तीसरे गेंद पर रिजवान आउट हो गए। रिजवान 75 गेंदो पर 68 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए, ओवर के आखिरी गेंद पर लगातार एक और विकेट गिरा। इफ्तिखार आउट हो गए। इफ्तिखार 11 गेंदो पर 9 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस ओवर से 11रन मिले।
- 6 Oct 2023 4:08 PM IST
पाकिस्तान की साझेदारी टूटी, सउद शकील आउट, 30-170/4
29 वां ओव डालने आर्यन दत्त आए, ओवर के पहले गेंद पर शकील आउट हो गए, 51 गेंद पर 68 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। 30 वां ओवर डालने वैन मीकरन आए, ओवर की शुरुआत रिजवान ने चौका लगाया। इस ओवर मे 10 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान 30 ओवर में 170 के स्कोर पर पहुंच चुकी है.
- 6 Oct 2023 4:01 PM IST
150 पार पाकिस्तान, रिजवान और शकील की साझेदारी जारी
27 वां ओवर डालने शाकिब जुल्फिकार आए, पहले गेंद पर चौके के साथ पाकिस्तान का 150 का आंकड़ा पूरा हुआ। ओवर के अंत तक 7 रन मिले। 28 वां ओवर डालने पॉल वैन मीकरन आए, इसओवर में 3 रन मिले।
- 6 Oct 2023 3:52 PM IST
100 रन की साझेदारी शकील और रिजवान के बीच पूरी, 26-148/3
25 वां ओवर डालने शकिब जुल्फिकार आए, ओवर के दूसरी गेंद पर 100 रन की साझेदारी शकील और रिजवान ने पूरी कर ली है। इस ओवर में कुल 8 रन मिले। 26 वां ओवर डालने वान बीक आए, ओवर के पहले गेंद पर रिजवान का अर्धशतक पूरा हुआ। 58 गेंदो पर 50 रन की पारी रिजवान ने पूरी कर ली है। इस ओवर में 5 रन मिले।
- 6 Oct 2023 3:28 PM IST
सउद शकील का अर्धशतक पूरा
23वां ओवर डालने विक्रमजीत सिंह आए, ओवर की तीसरी , चौथी गेंद पर लगातार दो चौके के साथ इस ओवर में शकील का अर्धशतक पूरा हुआ। 32 गेंदो पर 50 रन की पारी शकील ने पूरी कर ली है। 24 वां ओवर डालने वान बीक आए, इस ओवर में 3 रन मिले।
- 6 Oct 2023 3:12 PM IST
पाकिस्तान रन बनाने के लिए परेशान, 50 रन की साझेदारी शकील और रिजवान के बीच पूरी, 19-98/3
16 वां ओवर डालने रूलोफ वैन डेर मेर्वे आए, इस ओवर में 3 रन मिले। 17 वां ओवर डालने बास डी लीडे आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त के साथ 84 के स्कोर पहुंच चुकी है। 18 वां ओवर डालने रूलोफ वैन डेर मेर्वे आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 19 वां ओवर डालने बास डी लीडे आए, रिजवान के चौके के साथ इस ओवर में 8 रन की बढ़त पाकिस्तान 98 पर।