TRENDING TAGS :
IND vs AUS World Cup Final Highlights: 140 करोड़ भारतवासियों का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार जीता विश्व खिताब
IND vs AUS World Cup Final Highlights: क्रिकेट महाकुंभ का आखिरी फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत अपने खिताबी जंग में 6 विकेट से हर गई। ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार जीत हासिल की है।
IND vs AUS World Cup Final Highlights: विश्व कप 2023 टूर्नामेंट की समाप्ति भारत के हर के साथ हुई। क्रिकेट के इस महात्योहर का आखिरी मुकाबला आज खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबले में 2003 के बाद एक बार फिर आमने सामने थी। भारत अपनी तीसरी जीत और ऑस्ट्रेलिया छठवीं जीत के लिए मुक़ाबला कर रही थी। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े मैदान अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां 1लाख 30 हजार भारतीय फैंस के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों से चैम्पियन बनने का मौका छीन लिया।
यहां देखें प्लेइंग 11
भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शामी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया अपरिवर्तित प्लेइंग 11 - ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कैप्टन), एडम ज़ैम्पा, जोश हेज़लवुड।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिसका कारण शाम को ओस बताया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी में बहुत ही खराब प्रदर्शन दिया। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 40 के ऊपर स्कोर बना पाए। जिनमे कैप्टन रोहित शर्मा (47), विराट कोहली(52) और केएल राहुल(66) का स्कोर था। वही ऑस्ट्रेलिया के तरफ से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट की हैट्रिक ली थी। भारत 50 ओवर में ऑल आऊट होकर 240 रन बना पाया था। ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरी कंगारू टीम 4 विकेट के नुकसान पर ट्रैविस हेड के शतक(137) और मार्नस लाबूशेन(58) के स्कोर से आसानी से लक्ष्य को हासिप करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया है। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ट्रैविस हेड के नाम रहा। भारत तीसरी बार विश्व विजेता बनने से एक और बार रह गया। अब अगले 5 साल भारत को इंतजार करना पड़ेगा।
Live Updates
- 19 Nov 2023 7:21 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: ऑस्ट्रेलिया 15 ओवर में 78 के स्कोर पर, 15-78/3
13 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। ट्रैविस हेड 23 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। 14 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 15 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया 78 के स्कोर पर पहुंच चुकी है।
- 19 Nov 2023 7:10 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: ऑस्ट्रेलिया 12 ओवर में 68 के स्कोर पर, 12-68/3
10 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, ट्रैविस हेड के दो चौके के साथ इस ओवर में 9 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 60 के स्कोर पर है। 11 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 68 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 7:05 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: ऑस्ट्रेलिया 9 ओवर में 51 के स्कोर पर, 9-51/3
8 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद है। यह ओवर मैडेन रहा। 9 वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 51 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 6:52 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: बुमराह ने दिलाई तीसरी सफलता, 7-47/3
छठवें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन मिले। सातवें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, ओवर के आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेज दिया। 9 गेंदो पर 4 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। ऑस्टेलिया 47 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 6:50 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: बुमराह ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता, दूसरे विकेट का पतन
पांचवें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली। बुमराह ने मिचेल मार्श को 15 गेंदो पर 15 रन की पारी खेलकर आउट कर दिया। स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए, यह ओवर विकेट मैडेन रहा।
- 19 Nov 2023 6:37 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: 4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 41 के स्कोर पर
तीसरे ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। चौथे ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, मिचेल मार्श के छक्के के साथ कुल 12 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 41 के स्कोर पर हुंच गई है।
- 19 Nov 2023 6:32 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत को पहली सफलता, डेविड वार्नर को शामी ने भेजा पवेलियन
दूसरे ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर को चलता किया। 7 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। मिचेल मार्श क्रीज पर आए, दूसरे ओवर में 13 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 28 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 6:23 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: ऑस्ट्रेलिया रनचेज के लिए क्रीज पर
ऑस्ट्रेलिया के तरफ से रनचेज करने के लिए ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर ओपनिंग करने के लिए क्रीज पर है। पहला ओवर डालने जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत डेविड वार्नर ने चौके के साथ की। पहले ओवर में 3 चौके के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 15 रन बटोरे।
- 19 Nov 2023 6:18 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: इनिंग ब्रेक में संगीतमय हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम
पहली पारी के खत्म होते ही, नरेंद्र मोदी स्टेडियम संगीतमय हो गया। प्रीतम चक्रवर्ती, जोनिता गांधी, नाकाश अजीज, अमित मिश्रा, अकासा सिंह और तुषार जोशी के सुरों पर आडियंस खड़े होकर थिरकने पर मजबूर हो गई।
- 19 Nov 2023 5:56 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत 240 के स्कोर पर सिमटा
भारत के तरफ से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही 40 रन से ज्यादा की पारी खेल पाए, जिसके बदौलत भारत 240 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया है।
Innings Break!#TeamIndia post 2⃣4⃣0⃣ on the board!
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
6⃣6⃣ for KL Rahul
5⃣4⃣ for Virat Kohli
4⃣7⃣ for Captain Rohit Sharma
Over to our bowlers now 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt #CWC23 | #MenInBlue | #INDvAUS | #Final pic.twitter.com/22oteriZnE