×

Woman T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत, जानें सभी टीम

ICC Woman T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 शुक्रवार 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रहा है। जहां भारतीय महिला अपने अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलें के साथ करेंगी।

Prashant Dixit
Published on: 3 Feb 2023 10:16 AM GMT
ICC Woman T20 World Cup 2023
X

ICC Woman T20 World Cup 2023 (Social Media)

ICC Woman T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 शुक्रवार 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 10 से 26 फरवरी के बीच 10 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का आठवां सीजन होगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएंगा। लेकिन भारतीय महिला अपने अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलें के साथ करेंगी।

भारत में महिला टी20 वर्ल्ड कप का प्रसारण

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही आप महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी होगा। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन 2009 में इंग्लैंड में खेला गया था। इस के पहले तीन टूर्नामेंट में आठ टीम और 2014 के सीजन के साथ यह संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 टीमें

भारत :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।

पाकिस्तान :- बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज और तुबा हसन।

ऑस्ट्रेलिया :- मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उप कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।

बांग्लादेश :- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), मारुफा अख्तर, फहीमा खातून, सलमा खातून, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, रुमाना अहमद। लता मंडल, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शीदा खातून, रितु मोनी, दिशा विश्वास, सोभना मोस्टरी, फरगना और हक पिंकी।

न्यूजीलैंड :- सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बेज़ुइडेनहॉट, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन। मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रान जोनास, अमेलिया केर, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे और ली ताहुहु।

दक्षिण अफ्रीका :- एनेरी डर्क्सन, मारिजैन कप्प, लारा गुडॉल, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, तज़मिन ब्रिट्स, मसाबाटा क्लास, लौरा वोल्वार्ड्ट, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश और डेल्मी टकर।

इंग्लैंड :- हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, लॉरेन विनफील्ड-हिल और डैनी व्याट।

आयरलैंड:- लौरा डेलानी (कप्तान), जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, शौना कवनघ, अर्लीन केली, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लिआह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, रेबेका स्टोकेल और मैरी वाल्ड्रॉन।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story