×

नागपुर टेस्ट के पहले दिन भारत का दबदबा, जडेजा के पांच विकेट..फिर रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

IND vs AUS 1st Test: भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली पारी में 177 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 9 Feb 2023 10:30 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 11:11 AM GMT)

IND vs AUS 1st Test: भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली पारी में 177 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पारी में मार्नस लाबुसेन ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन की खेल समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 56 रनों नाबाद रहे। इस समय भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने के लिए 100 रनों की दरकरार है।

कुछ ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया की पारी का हाल:

ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर आ गई है। भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को पहली पारी में 177 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक पांच विकेट लिए। वहीं स्पिनर आर. अश्विन ने तीन सफलता हासिल की। जबकि शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पारी में मार्नस लाबुसेन ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव और केएस भरत का ने किया डेब्यू:

नागपुर टेस्ट मैच सूर्यकुमार यादव और केएस भरत के लिए बहुत ख़ास बन गया है। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार लाल बॉल क्रिकेट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बन रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और भरत टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी को मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करेंगे। बता दें ऋषभ पंत की जगह केएस भरत को विकेटकीपर चुना गया है। जबकि सूर्यकुमार यादव को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया हैं।

आज के मैच में दोनों टीमें इस प्रकार:

भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Live Updates

  • 9 Feb 2023 7:16 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: रविंद्र जडेजा का डबल धमाका, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर के बाद 93/4

    लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही है। रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में दो कंगारू बल्लेबाज़ों को फांस लिया। जडेजा ने पहले शानदार लय में नज़र आ रहे मार्नस लाबुसेन को चलता किया। उसकी अगली गेंद पर मेट रेनशॉ को LBW आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 93 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 25 रन और पीटर हैंड्सकॉम्ब 8 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.33 ओवर प्रति ओवर चल रही है। 

  • 9 Feb 2023 7:03 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: रविंद्र जडेजा ने किया बड़ा कमाल, लगातार दो गेंदों पर चटकाए दो विकेट

    लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही है। रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में दो कंगारू बल्लेबाज़ों को फांस लिया। जडेजा ने पहले शानदार लय में नज़र आ रहे मार्नस लाबुसेन को चलता किया। उसकी अगली गेंद पर मेट रेनशॉ को LBW आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगातार दो झटके लगने से उनकी टीम बैकफुट पर आ गई है। टेस्ट के पहले ही दिन स्पिन गेंदबाज़ों ने अपनी पकड़ बहुत मजबूत बना ली है।     

  • 9 Feb 2023 6:56 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: स्मिथ-लाबुशेन की शानदार बल्लेबाज़ी, 35 ओवर के बाद स्कोर 84/2

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। दोनों ओपनर बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा जल्दी पवेलियन वापस लौट गए। लेकिन इसके बाद टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने मोर्चा संभाल रखा है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 84 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 25 रन और मार्नस लाबुशेन 49 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.3 ओवर प्रति ओवर चल रही है।    

  • 9 Feb 2023 6:04 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: स्मिथ-लाबुशेन की शानदार बल्लेबाज़ी, लंच तक के खेल के बाद स्कोर 76/2

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। दोनों ओपनर बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा जल्दी पवेलियन वापस लौट गए। लेकिन इसके बाद टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने मोर्चा संभाल रखा है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 76 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 19 रन और मार्नस लाबुशेन 47 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.3 ओवर प्रति ओवर चल रही है।

  • 9 Feb 2023 5:45 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: स्मिथ-लाबुशेन के बीच 50 रनों की साझेदारी, 25 ओवर के बाद स्कोर 57/2

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। दोनों ओपनर बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा जल्दी पवेलियन वापस लौट गए। लेकिन इसके बाद टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने मोर्चा संभाल रखा है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 57 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 15 रन और मार्नस लाबुशेन 32 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.3 ओवर प्रति ओवर चल रही है।  

  • 9 Feb 2023 5:30 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद, 20 ओवर के बाद स्कोर 48/2

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा को जल्दी पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए पहली दो सफलता तेज़ गेंदबाज़ों के नाम रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 48 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 10 रन और मार्नस लाबुशेन 28 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.27 ओवर प्रति ओवर चल रही है।   

  • 9 Feb 2023 5:11 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद, 15 ओवर के बाद स्कोर 33/2

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा को जल्दी पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए पहली दो सफलता तेज़ गेंदबाज़ों के नाम रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 33 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 6 रन और मार्नस लाबुशेन 14 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.2 ओवर प्रति ओवर चल रही है।    

  • 9 Feb 2023 4:50 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद, 10 ओवर के बाद स्कोर 27/2

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा को जल्दी पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए पहली दो सफलता तेज़ गेंदबाज़ों के नाम रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 27 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 6 रन और बनाकर मार्नस लाबुशेन 14 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति 2.7 ओवर प्रति ओवर चल रही है।    

  • 9 Feb 2023 4:31 AM GMT

    IND vs AUS 1st Test Live: ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरूआती झटके, ओपनिंग जोड़ी लौटी पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। मेहमान कंगारू टीम को शुरूआती झटके लगे। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा को जल्दी पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए पहली दो सफलता तेज़ गेंदबाज़ों के नाम रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 20 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 6 रन और बनाकर मार्नस लाबुशेन 8 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की गति चार ओवर प्रति ओवर चल रही है।    

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story