IND vs AUS 3rd Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4, कुल बढ़त 47 रन

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ों का काफी ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला। बल्लेबाज़ी के लिए मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर पूरी टीम इंडिया मात्र 109 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 1 March 2023 3:49 AM GMT (Updated on: 1 March 2023 12:24 PM GMT)

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ों का काफी ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला। बल्लेबाज़ी के लिए मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर पूरी टीम इंडिया मात्र 109 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। पहली पारी में कंगारू टीम अब तक 47 रन की बढ़त ले चुकी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नेमैन।

Live Updates

  • 1 March 2023 4:49 AM GMT

    IND vs AUS 3rd Test Live: संकट में भारत की पारी, पुजारा के रूप में लगा तीसरा झटका

    टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बल्लेबाज़ी के लिए उतरे। 10 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 6 रन और रविंद्र जडेजा 4 रन पर खेल रहे हैं। भारत की रन बनाने की गति 4.5 रन प्रति ओवर चल रही हैं।

  • 1 March 2023 4:40 AM GMT

    IND vs AUS 3rd Test Live: पहले पांच ओवर में टीम इंडिया का स्कोर बिना नुकसान 26 रन

    टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बल्लेबाज़ी के लिए उतरे। 5 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया ने बिना नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा 12 रन और शुभमन गिल 14 रन पर खेल रहे हैं। भारत की रन बनाने की गति 5 रन प्रति ओवर चल रही हैं।  

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story