×

IND vs AUS U19 World Cup Final: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से दी मात, जीता खिताबी मुकाबला

IND vs AUS U19 World Cup Final: भारत वनडे विश्व कप में मिली हार से उबरने की कोशिश करेगा। उदय सहारन की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रख खिताब जीतने के लिए तत्पर है।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 11 Feb 2024 3:00 PM GMT (Updated on: 11 Feb 2024 4:23 PM GMT)
IND vs AUS Under 19
X

IND vs AUS U19 World Cup 2024(Pic Credit-Social Media)

IND vs AUS U19 World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया आज 11 फरवरी, रविवार को ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी के लिए आमने-सामने खड़े है। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला खिताब जीतने के लिए खेला जा रहा है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार खिताबी मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें पिछले चार मैचों में जीत की लय के साथ फाइनल में पहुंची है। दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच अंतिम मुकाबला रोमांचक होने वाला है। जिसमें भारत वनडे विश्व कप में मिली हार से उबरने की कोशिश करेगा। उदय सहारन की टीम मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल की U19 विश्व कप विजेता टीमों का अनुकरण करने से केवल एक जीत दूर है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया मैच में जीत के साथ ट्रॉफी को फिर से घर ले जाने की कोशिश करेगा।

Live Updates

  • 11 Feb 2024 3:43 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हराया

    44 वें ओवर में टॉम स्टार्कर क्रीज पर आए, पांचवीं गेंद पर सौम्य पांडेय को आउट कर दिया। दसवें विकेट के पतन के साथ भारत इस मैच को भी हार चुका है। 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत 79 रन से मैच जीतने में असफल रहा।

  • 11 Feb 2024 3:20 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update:

    42 वें ओवर के लिए रैफल मैकमिलन क्रीज पर आए, इस ओवर में दो रन की बढ़त मिली। 43 वें ओवर के लिए चार्ली एंडरसन क्रीज पर आए, इस ओवर में दो रन की बढ़त मिली। भारत 173 के स्कोर पर है।

  • 11 Feb 2024 3:17 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत का नौवां विकेट गिरा

    41 वें ओवर के लिए कैलम वाइडलर क्रीज पर आए, इस ओवर में भारत ने अपना नौवां विकेट गवां दिया। अभिषेक मुरुगन 42 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सौम्य पांडेय क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 169 के स्कोर पर है। 

  • 11 Feb 2024 3:15 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत 166 के स्कोर पर

    38 वें ओवर के लिए टॉम स्टार्कर क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए कैलम वाइडलर क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 40 वें ओवर के लिए रैफल मैकमिलन क्रीज पर आए, इस ओवर में नमन ने शानदार छक्का जड़ा। कुल 8 रन इस ओवर में मिले। भारत 166 के स्कोर पर है। 

  • 11 Feb 2024 2:50 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत जीत के लिए कड़ी परिश्रम करते हुए

    35 वें ओवर के लिए माली बीयर्डमन क्रीज पर आए, यह ओवर मैडेन रहा। 36 वें ओवर के लिए टॉम स्टार्कर क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 37 वें ओवर के लिए चार्ली एंडरसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 13 रन की बढ़त मिली। भारत 149 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 11 Feb 2024 2:38 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत के लिए जीत की राह कठिन

    33 वें ओवर के लिए माली बीयर्डमन क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 127 के स्कोर पर है। 34 वें ओवर के लिए रैफल मैकमिलन क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 

  • 11 Feb 2024 2:37 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत का आठवां बल्लेबाज लौटा पवेलियन

    32 वें ओवर के लिए रैफल मैकमिलन क्रीज पर आए, एक छक्का लगने के बाद, उसी ओवर में राज लिंबानी आउट हो गए। भारत ने अपना आठवां विकेट गवां दिया है। शून्य पर राज आउट हो गए। नमन तिवारी क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन मिले। 

  • 11 Feb 2024 2:26 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत को जांबाज खिलाड़ी भी लौटा पवेलियन, आदर्श सिंह 47 पर आउट

    31 वें ओवर के लिए माली बीयर्डमन क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर बीयर्डमन ने अपना तीसरा विकेट लिया। आदर्श सिंह को 47 के स्कोर पर चलता किया। भारत को अब रनचेज करने में बड़ी परेशानी का सामना कर सकता है। राज लिंबानी क्रीज पर आए, यह ओवर विकेट मैडेन रहा। 

  • 11 Feb 2024 2:17 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत 30 ओवर में 115 के स्कोर पर

    28 वें ओवर के लिए रैफल मैकमिलन क्रीज पर आए, इस ओवर में भारत 100 रन के पार पहुंच चुका है। अभी भी भारत की जीत की राह बहुत कठिन है। 29 वें ओवर के लिए कैलम वाइडलर क्रीज पर आए, इस ओवर में भारत ने 13 रन की बढ़त हासिल की। 30 वें ओवर के लिए रफैल मैकमिलन क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। भारत 115 के स्कोर पर है। 

  • 11 Feb 2024 2:15 PM GMT

    IND vs AUS U19 World Cup Final Live Update: भारत को लगातार दूसरा झटका, 27-95/6

    26 वें ओवर के लिए रैफल मैकमिलन क्रीज पर आए, और अवनीश राव को चलता किया। जो जीरों पर आउट हुए। मुरुगन अभिषेक क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन मिला। भारत रन के लिए मशक्कत करते देखी जा सकती है। 27 वें ओवर के लिए कैलम वाइडलर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story