×

तीसरे वनडे में भारत की 227 रनों से बड़ी जीत, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चटग्राम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस सीरीज के पहले दो मैच लगातार हार चुकी है।बांग्लादेश इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 10 Dec 2022 6:02 AM GMT (Updated on: 10 Dec 2022 1:08 PM GMT)

IND vs BAN 3rd ODI: टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया। ईशान किशन और विराट कोहली की दमदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 227 रनों से रौंदा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान बांग्लादेश की टीम सिर्फ 182 रन बना पाई। इस मैच में ईशान किशन ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाज़ी की। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन सीरीज के पहले दो मैचों में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की। जिसके चलते मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार भारत को अपनी धरती पर वनडे सीरीज में हराया है।

ईशान किशन ने जड़ा करियर का पहला वनडे शतक:

बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में ईशान किशन की बल्लेबाज़ी की जितनी तारीफ़ की जाए वो कम हैं। किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में दोहरा शतक जड़कर बड़ा कारनामा कर दिखाया। किशन ने अपने इस दोहरे शतक के लिए 126 गेंदों का सामना किया। जिसमें उनके बल्ले से अब तक 23 चौके और 9 छक्के निकले हैं। दोहरे शतक के बाद वो ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। 210 रनों की पारी के बाद वो तस्कीन अहमद का शिकार बन गए। ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज़ बन गए। इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

बांग्लादेश: एनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद।

Live Updates

  • 10 Dec 2022 8:54 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन 210 रनों की पारी खेलने के बाद हुए आउट

    बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में ईशान किशन की बल्लेबाज़ी की जितनी तारीफ़ की जाए वो कम हैं। किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में दोहरा शतक जड़कर बड़ा कारनामा कर दिखाया। किशन ने अपने इस दोहरे शतक के लिए 126 गेंदों का सामना किया। जिसमें उनके बल्ले से अब तक 23 चौके और 9 छक्के निकले हैं। दोहरे शतक के बाद वो ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। 210 रनों की पारी के बाद वो तस्कीन अहमद का शिकार बन गए।  

  • 10 Dec 2022 8:44 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा धुआंधार दोहरा शतक

    टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। इस समय ईशान किशन 200 रनों पर और विराट कोहली 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। किशन ने अपने इस दोहरे शतक के लिए 126 गेंदों का सामना किया। जिसमें उनके बल्ले से अब तक 23 चौके और 9 छक्के निकले हैं।  

  • 10 Dec 2022 8:41 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन दोहरे शतक से सिर्फ 3 रन दूर, भारत का स्कोर 34 ओवर के बाद 289/1

    ईशान किशन इतिहास रचने से सिर्फ तीन रन दूर है। 34 ओवर की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान 289 रन बना लिए। इस समय ईशान किशन 197 रनों पर और विराट कोहली 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Dec 2022 8:32 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान-विराट के बीच 250 रनों की साझेदारी, भारत का स्कोर 32 ओवर के बाद 269/1

    इसके साथ ईशान किशन और विराट कोहली के दरमियान इस मैच में अब तक 250 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 32 ओवर की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान 269 रन बना लिए। इस समय ईशान किशन 186 रनों पर और विराट कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Dec 2022 8:22 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन दोहरे शतक के करीब, भारत का स्कोर 31 ओवर के बाद 257/1

    टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अपना पूरा दमखम दिखा रहे हैं। 31 ओवर की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान 257 रन बना लिए। इस समय ईशान किशन 184 रनों पर और विराट कोहली 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Dec 2022 8:19 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन दोहरे शतक के करीब, भारत का स्कोर 30 ओवर के बाद 246/1

    टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज़ों का धुआं निकाल दिया। ईशान किशन धुआंधार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। किशन ने 116 गेंदों पर 184 रन बनाये हैं, जिसमें उनके बल्ले से अब तक 21 चौके और 9 छक्के निकले हैं। वो अभी दोहरे शतक से सिर्फ 16 रन दूर है। देखना है कि क्या वो इस मैच में ये बड़ा कारनामा कर पाते है या नहीं..?        

  • 10 Dec 2022 7:51 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन ने जड़ा तूफानी शतक, भारत बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर

    टीम इंडिया के युवा ओपनर ईशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत की। तीन मैचों की इस सीरीज में उन्हें चोटिल रोहित शर्मा की जगह टीम में जगह मिली। ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने अपने पहले शतक के लिए सिर्फ 85 गेंदों का सामना किया। उनके साथ विराट कोहली भी आज शानदार ले में नज़र आ रहे हैं।   

  • 10 Dec 2022 7:34 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन शतक के करीब, भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद 127/1

    भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद ठोस शुरुआत की। दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और विराट कोहली दमदार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। ईशान किशन ने इस मैच अब तक ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की हैं। किशन ने 76 गेंदों पर 90 रन बनाये हैं, जिसमें उनके बल्ले से अब तक 13 चौके और दो छक्के निकले हैं।   

  • 10 Dec 2022 6:51 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: ईशान किशन की शानदार बल्लेबाज़ी, भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 45/1

    टीम इंडिया ने आज कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम में ईशान किशन को शामिल किया। उन्होंने सीरीज के अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दी। धवन के जल्दी आउट होने के बाद अब ईशान किशन अपना दम दिखा रहे हैं। उनके साथ इस समय क्रीज पर विराट कोहली मौजूद है। टीम इंडिया का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 45 रन हो गया है।      

  • 10 Dec 2022 6:28 AM GMT

    IND vs BAN 3rd ODI Live: भारत को लगा पहला झटका, शिखर धवन 3 रन बनाकर हुए आउट

    तीसरे वनडे में भी टीम इंडिया की बेहद ख़राब शुरुआत रही। टीम के ओपनर शिखर एक बार फिर बिना बड़ा स्कोर किए आउट हो गए। मेहदी हसन ने धवन को पहली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस मैच में धवन से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story