×

IND vs ENG: टेस्ट में Rohit Sharma ने अपने नाम किए खास रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बनाकर धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Feb 2024 5:34 PM GMT
IND vs ENG: टेस्ट में Rohit Sharma ने अपने नाम किए खास रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे
X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है और धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा का कमाल का प्रदर्शन रहा। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। साथ ही भारतीय पारी को संभाला भी और मजबूत स्थिति में भी पहुंचाया।

रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

राजकोट में भारतीय टीम ने 10 ओवर के अंदर 3 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को संभाला और शतकीय पारी खेली। रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े। वहीं इस टेस्ट में रोहित शर्मा ने अपने नाम रिकॉर्ड भी बनाया। दरअसल रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनका टेस्ट करियर का 11वां शतक और बतौर टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का यह तीसरा शतक रहा।


बता दें रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे, जिन्होंने टेस्ट करियर में 78 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा अभी तक टेस्ट में 79 सिक्स लगा चुके हैं। इस लिस्ट में भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने टेस्ट में 91 सिक्स लगाए थे। हालांकि, रोहित शर्मा अगर टेस्ट में आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन करते रहें तो वह सहवाग को भी इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकते हैं।

बता दें भारत की ओर से इस मैच में सरफराज खान ने टेस्ट डेब्यू किया। वह भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी बने। सरफराज खान के साथ ध्रुव जुरेल ने भी भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया और वह टेस्ट डेब्यू करने वाले 312वें खिलाड़ी बने हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story