×

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को लगातार दूसरे वनडे मैच में भी हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने इस साल लगातार दूसरी वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 21 Jan 2023 12:00 PM GMT (Updated on: 21 Jan 2023 12:53 PM GMT)
IND vs NZ 2nd ODI
X

IND vs NZ 2nd ODI

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को लगातार दूसरे वनडे मैच में भी हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने इस साल लगातार दूसरी वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जबाव में टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन:

बता दें इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक और सुंदर को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। वहीं न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 36 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। उनके अलावा मिशेल सैंटनर ने 27 और ब्रेसवेल ने 22 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अब टीम इंडिया की नजर आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा करने की होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूज़ीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Live Updates

  • 21 Jan 2023 12:53 PM GMT

    IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

    टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को लगातार दूसरे वनडे मैच में भी हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने इस साल लगातार दूसरी वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जबाव में टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। 

  • 21 Jan 2023 11:48 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: टीम इंडिया ने ठोस शुरुआत, जीत के लिए सिर्फ 85 रनों की दरकरार

    न्यूज़ीलैंड के 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने टॉस शुरुआत की है। भारत ने पहले 5 ओवर क समाप्ति तक बिना विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 6 रन और रोहित शर्मा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अभी जीत के लिए 85 रनों की दरकरार है।

  • 21 Jan 2023 10:45 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूज़ीलैंड की पारी 108 रनों पर हुई ढेर, मो. शमी ने झटके तीन विकेट

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत की। न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम मात्र 108 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट मो. शमी (3), हार्दिक पंड्या और सुंदर ने दो-दो सफलता हासिल की।  

  • 21 Jan 2023 10:21 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूज़ीलैंड का छठा विकेट गिरा, 30 ओवर के बाद स्कोर 103/6

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत रही है। न्यूज़ीलैंड ने 30 ओवर के खेल की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स 36 रन और मिचेल सेंटनर 27 रन पर खेल रहे हैं। न्यूज़ीलैंड की रन बनाने की गति 3.4 रन प्रति ओवर चल रही है। 

  • 21 Jan 2023 10:02 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूज़ीलैंड का छठा विकेट गिरा, 25 ओवर के बाद स्कोर 73/6

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत रही है। न्यूज़ीलैंड ने 25 ओवर के खेल की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 73 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स 26 रन और मिचेल सेंटनर 8 रन पर खेल रहे हैं। न्यूज़ीलैंड की रन बनाने की गति 3.0 रन प्रति ओवर चल रही है। 

  • 21 Jan 2023 9:40 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूज़ीलैंड का छठा विकेट गिरा, माइकल ब्रेसवेल को शमी ने भेजा पवेलियन

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत रही है। न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर के खेल की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 60 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स 19 रन और मिचेल सेंटनर 2 रन पर खेल रहे हैं। न्यूज़ीलैंड की रन बनाने की गति 3.0 रन प्रति ओवर चल रही है। 

  • 21 Jan 2023 9:22 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूज़ीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, 15 ओवर के बाद स्कोर 33/5

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत रही है। न्यूज़ीलैंड ने पहले 15 ओवर के खेल की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर सिर्फ 33 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर माइकल ब्रेसवेल 5 और ग्लेन फिलिप्स 12 रन पर खेल रहे हैं। न्यूज़ीलैंड की रन बनाने की गति 2.4 रन प्रति ओवर चल रही है। 

  • 21 Jan 2023 8:55 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: भारतीय गेंदबाज़ो ने बरपाया कहर, न्यूज़ीलैंड का चौथा विकेट गिरा, स्कोर- 15/4

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत रही है। न्यूज़ीलैंड ने पहले 10 ओवर के खेल की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर सिर्फ 15 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर टॉम लाथम 1 और ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले मौजूद हैं। न्यूज़ीलैंड की रन बनाने की गति 1.5 रन प्रति ओवर चल रही है। 

  • 21 Jan 2023 8:27 AM GMT

    IND Vs NZ 2nd ODI Live Score: पहले ही ओवर में कीवी टीम को लगा पहला झटका, 5 ओवर के बाद स्कोर 8/1

    टीम इंडिया ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है। कीवी टीम की पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ख़राब शुरुआत रही है। न्यूज़ीलैंड ने पहले 5 ओवर के खेल की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर डिवॉन कॉन्वेय 2 और हेनरी निकोलस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूज़ीलैंड की रन बनाने की गति 1.6 रन प्रति ओवर चल रही है। मोहम्मद शमी ने कीवी ओपनर फिन एलन को पहले ही ओवर में पवेलियन वापस भेज दिया।   

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story