×

IND vs NZ 2nd Test Live: मुंबई टेस्ट का दूसरे दिन का खेल सामाप्त, टीम इंडिया ने बिना नुकसान के बनाए 69 रन

IND vs NZ 2nd Test Live: भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत हो गया है। मैच का लाइव स्टोर जानने के लिए बने रहे News Track के साथ...

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 4 Dec 2021 4:24 AM GMT (Updated on: 4 Dec 2021 12:01 PM GMT)
IND vs NZ Dream11 Prediction
X

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)

IND vs NZ 2nd Test Live: भारत- न्यूजीलैंड का आज (04 दिसंबर) दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन (India vs New Zealand second test Day 2 ) है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में भारत 350 प्लस का स्कोर का खड़ा करने का लक्ष्य बना रहा है। टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 120 रन पर नाबाद रहे। अब देखना होगा कि क्या मयंक 150 रन या दोहरा शतक बनाने में कामयाब होते है या नहीं। भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का लाइव स्टोर जानने के लिए बने रहे News Track के साथ...

Live Updates

  • 4 Dec 2021 12:01 PM GMT

    भारत का स्कोर 69-0

    टीम इंडिया मुंबई टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं शुभमन गिल की जगह चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 69-0 रन बनाए हैं। 

  • 4 Dec 2021 10:18 AM GMT

    न्यूज़ीलैंड की टीम 62 रनों पर ऑलआउट

    न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। विलियम सोमरविले को अश्विन और काइल जैमिसन को अक्षर पटेल ने आउट करके न्यूज़ीलैंड की पहली पारी को समाप्त किया। भारतीय टीम को पहली पारी में 263 रनों की बढ़त हालिस है। 

  • 4 Dec 2021 9:59 AM GMT

    न्यूज़ीलैंड का स्कोर 60-8

    न्यूज़ीलैंड ने अपना आठवा विकेट गिरा। अश्विन ने टॉम ब्लंडेल को उनके निजी स्कोर 8 रन पर पुजारा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। जिसके दो गेंद बाद ही टिम साउदी जीरो रन बनाकर आउट हो गए। न्यूज़ीलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 60-8 रन बनाए हैं। जिसके बाद भारतीय टीम को पहली पारी में 265 रनों की बढ़त हासिल है।  

  • 4 Dec 2021 9:30 AM GMT

    न्यूजीलैंड के 6 विकेट गिए

    भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है। रविचंद्रन अश्विन ने हेनरी निकोल्स को क्लीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड का 5वां विकेट झटका, वहीं जयंत यादव ने रचिन रवींद्र को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।


  • 4 Dec 2021 8:39 AM GMT

    न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

    भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के 4 अहम विकेट चटकाकर खेल में वापसी की है। कीवी टीम का चौथा विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा। अक्षर ने डेरिल मिशेल को LBW किया और मैदान के बाहर कर दिया।


  • 4 Dec 2021 8:20 AM GMT

    रॉस टेलर बोल्ड

    कीवी टीम के खिलाफ मोहम्मद सिराज कमाल की गेंदबाज करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने पहले दो सलामी को आउट करने के बाद रॉस टेलर को बोल्ड कर दिया है। इस तरह टेलर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।


  • 4 Dec 2021 8:16 AM GMT

    मोहम्मद सिराज ने कीवी टीम के दो अहम बल्लेबाजों का विकेट लिया है। विल यंग को रन पर आउट करते के एक ही ओवर में टॉम लैथम का विकेट लपक लिया। इस तरह लैथम  10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 


  • 4 Dec 2021 8:10 AM GMT

    कीवी टीम का पहला विकेट गिरा

    न्यूजीलैंड की पहली पारी शुरू हो गई है। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने विल यंग का विकेट झटक लिया।

     

  • 4 Dec 2021 7:38 AM GMT

    भारत ने कीवी टीम को दिया 326 रनों का लक्ष्य

    एजाज पटेल ने मो. सिराज का विकेट लेते हुए भारतीय टीम को 325 रन पर रोक दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने सभी विकेट गंवाते हुए 325 रन बनाए हैं। अब कीवी टीम को भारत को मात देने के लिए 326 का लक्ष्य हासिल करना होगा।


  • 4 Dec 2021 7:33 AM GMT

    भारत का 9वां विकेट गिरा

    एजाज की गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। एजाज ने एक बार फिर अपने गेंदबाजी का कमाल देखाते हुए भारत का 9वां विकेट लपका है। 

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story