×

भारत ने लगातार तीसरे वनडे में कीवी टीम को 90 रनों हराया, वनडे सीरीज में 3-0 से किया न्यूज़ीलैंड का सफाया

IND vs NZ 3rd Odi: टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को लगातार तीसरे वनडे मैच में भी हरा दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 90 रनों से कीवी टीम को मात दी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 24 Jan 2023 1:15 PM GMT (Updated on: 24 Jan 2023 3:31 PM GMT)

IND vs NZ 3rd Odi: टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को लगातार तीसरे वनडे मैच में भी हरा दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 90 रनों से कीवी टीम को मात दी। इसके साथ ही भारत ने इस सीरीज में न्यूज़ीलैंड का 3-0 से सफाया कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 386 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में कीवी टीम 295 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से इस मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने धुआंधार पारी खेलते हुए शतक जमाया। वहीं कीवी टीम की तरफ से डिवॉन कॉन्वेय ने 138 रनों की बड़ी पारी खेली।

टीम इंडिया ने किये दो बड़े बदलाव:

टीम इंडिया ने तीसरे मैच में दो बड़े बदलाव किये हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को इस मैच में शामिल नहीं किया है। उनकी जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में जगह दी है। वहीं कीवी टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। तेज गेंदबाज शिपली के स्थान पर जैकब डफी को शामिल किया हैं।

इंदौर की पिच किसके लिए है फायदेमंद:

टीम इंडिया के लिए यह मैदान बहुत ख़ास है। यहां बल्लेबाज़ों के साथ गेंदबाज़ो को भी खूब मदद मिलती है। इस पिच से गेंदबाज़ो को काफी तेज़ उछाल मिलेगा। जिसका फायदा कीवी गेंदबाज़ों को भी मिल सकता है। वहीं इस मैदान पर टीम इंडिया ने एक वनडे मैच में 418 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में बल्लेबाज़ों के लिए यहां भरपूर मौका रहेगा। यहां जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाज़ी का फैसला कर सकता है।

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डिवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

Live Updates

  • 24 Jan 2023 10:53 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: भारत का लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 40 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का पांच विकेट के नुकसान पर 298 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर हार्दिक पंड्या 5 रन और वॉशिगटन सुन्दर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 7.4 ओवर प्रति रन चल रही है। इससे पहले टीम इंडिया के दोनों ओपनर गिल और रोहित शर्मा ने शतक जड़े हैं।  

  • 24 Jan 2023 10:31 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, ईशान किशन 17 रन बनाकर हुए आउट

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 35 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 33 रन और सूर्यकुमार 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 7.8 ओवर प्रति रन चल रही है। इससे पहले टीम इंडिया के दोनों ओपनर गिल और रोहित शर्मा ने शतक जड़े हैं।  

  • 24 Jan 2023 10:21 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने जड़े शतक, 30 ओवर के बाद स्कोर हुआ 243/2

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 30 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का दो विकेट के नुकसान पर 243 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 22 रन और ईशान किशन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 7.9 ओवर प्रति रन चल रही है।   

  • 24 Jan 2023 9:46 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: शुभमन गिल और रोहित शर्मा शतक के करीब, 25 ओवर के बाद स्कोर हुआ 205/0

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 25 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 205 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 98 रन और कप्तान रोहित शर्मा 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 8.2 ओवर प्रति रन चल रही है।    

  • 24 Jan 2023 9:29 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने जड़े अर्धशतक, 20 ओवर के बाद स्कोर हुआ 165/0

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 20 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 165 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 77 रन और कप्तान रोहित शर्मा 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 8.4 ओवर प्रति रन चल रही है। 

  • 24 Jan 2023 9:03 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने जड़े अर्धशतक, 15 ओवर के बाद स्कोर हुआ 128/0

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 15 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 128 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 55 रन और कप्तान रोहित शर्मा 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 8.5 ओवर प्रति रन चल रही है। गिल ने फर्ग्युसन के एक ओवर में 22 रन निकाले। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिए।       

  • 24 Jan 2023 8:43 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: भारत की ताबड़तोड़ बैटिंग जारी, 10 ओवर के बाद स्कोर हुआ 82/0

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 10 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 82 रन हो गया है। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 41 रन और कप्तान रोहित शर्मा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 8.2 ओवर प्रति रन चल रही है। गिल ने फर्ग्युसन के एक ओवर में 22 रन निकाले।  

  • 24 Jan 2023 8:22 AM GMT

    IND vs NZ 3rd Odi Live Score: टीम इंडिया की ठोस शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर हुआ 31/0

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की। 5 ओवर के खेल समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 31 रन हो गया है। इस ससमय क्रीज पर शुभमन गिल 12 रन और कप्तान रोहित शर्मा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारत की रन बनाने की गति 6.2 ओवर प्रति रन चल रही है। 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story