×

IND vs NZ T20 Series: टी20 सीरीज में वनडे सीरीज की कहानी दोहरा पाएगा भारत? जानें क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स

IND vs NZ T20 Series: रांची में आज शुक्रवार 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। भारत ने अभी ODI सीरीज में न्यूजीलैंड टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

Prashant Dixit
Written By Prashant Dixit
Published on: 27 Jan 2023 9:20 AM GMT
IND vs NZ T20 Series
X

IND vs NZ T20 Series (Social Media)

IND vs NZ T20 Series: रांची में शुक्रवार, 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। आज हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम रांची में भी जीत से शुरुआत करना चाहेगी। जानिए दोनों के बीच टी20 मुकाबलों के अहम रिकॉर्ड के बारे में।

IND और NZ के बीच टी20 आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 2007 में खेला गया था। तब से अब तक दोनों टीम के बीच 22 टी20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत को 12 में जीत मिली है। वहीं कीवी टीम 9 मैच अपने नाम करने में कामयाब रही। तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था। भारत पिछले साल नंवबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर गया था। जहा पर दोनों टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई और इस सीरीज का पहला और आखिरी मैच बारिश के कारण नहीं खेला गया। भारत ने ये सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

रांची में जीता भारत पिछला मुकाबला

जबकि न्यूजीलैंड ने पिछली बार साल 2021 में भारत में टी20 सीरीज खेली थी। जिस सीरीज में भी न्यूजीलैंड की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से जीत हासिल करते हुए अपने नाम की थी। आज दूसरा मौका होगा जब भारतीय टीम रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकबला खेलने उतरेगी। जब पिछली बार इन दोनों टीमों का यहां आमना-सामना हुआ था। तब भारत ने ये मैच सात विकेट से अपने नाम किया था। आज फिर से भारतीय टीम की नजर एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने की होगी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story