IND vs SA 1st T20: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी से जीता भारत, दक्षिण अफ्रीका को मिली करारी हार

IND vs SA 1st T20 Live: तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 28 Sep 2022 5:06 PM GMT (Updated on: 28 Sep 2022 5:06 PM GMT)

IND vs SA 1st T20: तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार 33 गेंदों में 50 रन और केएल राहुल 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

IND vs SA Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रिटोरियस, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।

Live Updates

  • 28 Sep 2022 2:06 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी शून्य पर आउट

    इस मैच में अफ्रीका की हालत कितनी ख़राब रही है इसकी आप स्कोरबोर्ड देखकर कल्पना कर सकते हैं। टीम के चार बड़े खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। जबकि ओपनर बल्लेबाज़ डी कॉक सिर्फ एक रन ही बना पाए। कप्तान तेम्बा बावुमा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हुए।  

  • 28 Sep 2022 2:03 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

    साउथ अफ्रीका के लिए इस टी-20 में बेहद ख़राब शुरुआत देखने को मिली। पहले तीन ओवर में टीम के आधे खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। अर्शदीप सिंह ने अफ्रीका पर कहर बरपाते हुए तीन विकेट और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। 

  • 28 Sep 2022 2:01 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: दीपक चाहर ने भी की कमाल की गेंदबाज़ी, दो ओवर में लिए 2 विकेट

    टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अफ्रीका पर जमकर कहर बरपाया है। अर्शदीप सिंह के साथ दीपक चाहर ने भी कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए अफ्रीका के बैटिंग आर्डर को तहस-नहस कर दिया। दीपक चाहर ने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ सात रन देकर 2 विकेट चटकाए। 

  • 28 Sep 2022 1:58 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाज़ी, दो ओवर में लिए 3 विकेट

    टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अफ्रीका पर जमकर कहर बरपाया है। उन्होंने पहले दो ओवर में तीन विकेट लेकर अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया है। पहले तीन ओवर में अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई।  

  • 28 Sep 2022 1:53 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: अर्शदीप-चाहर ने बरपाया अफ्रीका पर कहर, तीन ओवर में भेजा 5 खिलाड़ियों को पवेलियन 

  • 28 Sep 2022 1:48 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी, मेहमान टीम ने आठ रन पर गंवा दिए चार विकेट 

  • 28 Sep 2022 1:43 PM GMT

    IND vs SA 1st T20 Live: अफ्रीका की ख़राब शुरुआत, आठ रन पर गिरा दूसरा विकेट 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story