×

IND VS SA 2nd ODI Highlights: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की करारी हार, साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका टीम पहले गेंदबाजी रही है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 21 Jan 2022 8:44 AM GMT (Updated on: 21 Jan 2022 5:10 PM GMT)
IND VS SA 2nd ODI
X

भारत और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान की तस्वीर (फोटो:ट्विटर)

IND VS SA 2nd ODI Live: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों (IND VS SA ODI Series) की सीरीज खेल रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज पार्ल में खेला जा रहा है। सीरीज का पहला वनडे मैच भारत को दक्षिण अफ्रीका के से 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। नतीजतन भारत पर दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच का पल पल का अपडेट पाने के लिए Newstrack.com के साथ बने रहे।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका टीम पहले गेंदबाजी रही है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन (Team India Playing 11)

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन (South Africa Playing 11)



Live Updates

  • 21 Jan 2022 5:10 PM GMT

    जानेमन मलान और क्वींटन डी कॉक ने खेली शानदार पारी

    दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान और क्वींटन डी कॉक ने बनाए हैं। जानेमन मलान ने 91 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं क्वीटन डी कॉक ने 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। और दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में 78 रनों से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया। 

  • 21 Jan 2022 5:04 PM GMT

    दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया

    दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में भारत को 7 विकेट से हराया। पार्ल में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतन के लिए 50 ओवर में 288 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 48.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 288 रन बना लिए। और भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़क बनाकर सीरीज जीत ली। 

  • 21 Jan 2022 3:50 PM GMT

    दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

    दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कप्तान बवूमा को यजवेंद्र चहल ने खुद कैच करके पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 38 ओवर में तीन विकेट पर 225-3 रन बनाए हैं। 

  • 21 Jan 2022 12:34 PM GMT

    टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 288 रनों का लक्ष्य दिया

    भारत ने दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के 288 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने 50 ओवर में छ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए हैं। 

  • 21 Jan 2022 12:07 PM GMT

    भारत का 6वां विकेट गिरा

    भारत का 6वां विकेट गिरा। वेकटेंश अय्यर 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 45.2 ओवर में 6  विकेट पर 245-6 रन है। 

  • 21 Jan 2022 11:34 AM GMT

    भारत का पांचवा विकेट गिरा

    भारत का पांचवा विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 38 ओवर में पांच विकेट पर 213-5 रन है। 

  • 21 Jan 2022 11:06 AM GMT

    पंत 85 रन बनाकर आउट

    भारत का चौथा विकेट गिरा। आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 85 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 33.4 ओवर में 184-4 रन है। 

  • 21 Jan 2022 11:03 AM GMT

    केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट

    भारत का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 32 ओवर में तीन विकेट पर 183-3 रन है। 

  • 21 Jan 2022 10:52 AM GMT

    राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

    कप्तान केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक। केएल राहुल 76 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत 81 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 30.3 ओवर में दो विकेट पर 176-2 रन बनाए हैं। 

  • 21 Jan 2022 10:25 AM GMT

    भारत ने जड़ा शानदार अर्धशतक

    भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 56 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान पंत ने 7 चौकैे और 1 छक्का लगाया है। वहीं कप्तान केएल राहुल 46 रन बनाकर नाबाद है। भारत  का स्कोर 25 ओवर में दो विकेट पर 141-2 रन है। 

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story