×

IND vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया आसान जीत की ओर, ईशान किशन शतक से चूके

IND vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बलबाज़ी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के खोकर 278 रन बनाने में सफल रही।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 9 Oct 2022 2:56 PM GMT
IND vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया आसान जीत की ओर, ईशान किशन शतक से चूके
X

IND vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बलबाज़ी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के खोकर 278 रन बनाने में सफल रही। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने इसका करारा जवाब देते हुए 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए। इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर (71 रन) और संजू सैमसन (2 रन) बनाकर डटे हुए हैं। टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 84 गेंदों पर 67 रनों की जरुरत हैं।

ईशान किशन शतक से चूके:

रांची के मैदान टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने जमकर चौके और छक्के लगाए। अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 ईशान किशन के करियर का आठवां वनडे मुकाबला है। इसमें वो अपने वनडे क्रिकेट के पहले शतक से चूक गए। ईशान किशन की इस पारी में उन्होंने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए। अफ्रीका के 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किशन ने ये यादगार पारी खेली। धवन और गिल के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया काफी दबाव में आ गई थी, लेकिन उसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर ईशान किशन आतिशी बल्लेबाज़ी। किशन ने इस पारी में 84 गेंदों पर 93 रन बनाए। जिसमें उन्होंने सात छक्के और चार चौके जड़े। दोनों मिलकर तीसरे विकेट के लिए 161 रन जोड़े।

रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम की दमदार पारी:

अफ्रीका की इस मैच में शुरुआती झटके लगने से स्थिति खराब हो गई थी। लेकिन इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया इस मैच में बैकफुट पर आ गई थी। एडेन मार्करम ने अपनी इस पारी में 89 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की सहायता से 79 रन बनाए। हेंड्रिक्स ने 76 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की दमदार पारी खेली।

डेथ ओवर टीम इंडिया की शानदार गेंदबाज़ी:

इस मैच में अफ्रीका की पारी एक समय 300 रनों के पार जाती दिखाई पड़ रही थी। लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए डेथ ओवर में जबरदस्त गेंदबाज़ी की। अफ्रीका की टीम अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 26 रन बना पाई। इसमें उनके दो बल्लेबाज़ आउट भी हुए। इस मैच में अंतिम ओवर्स में मिलर को रन बनाने का भारतीय गेंदबाज़ों ने कोई मौका नहीं दिया। जिसकी बदौलत अफ्रीका टीम अपना स्कोर 300 के पार नहीं पहुंचा पाई।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story