×

IND VS SA 3rd ODI LIVE: भारत का 7वां विकेट गिरा, मुश्किल में टीम इंडिया

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 23 Jan 2022 8:55 AM GMT (Updated on: 23 Jan 2022 4:37 PM GMT)
India VS South Africa
X

भारतीय कप्तान केएल राहुल और अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवूमा (फोटो:ट्विटर)

IND VS SA 3rd ODI LIVE: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज (India VS South Africa ODI Series 2022) खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच आज केपटाउन में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया सीरीज के आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने से रोकने का प्रयास करेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच का पल पल का अपडेप पाने के लिए Newstrack.com के साथ बने रहे।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। जिसके बाद भारतीय टीम तीसरे वनडे इंटरनेशलन मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है। केएल राहुल ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन




Live Updates

  • 23 Jan 2022 4:37 PM GMT

    टीम इंडिया का सातवां विकेट गिरा। जंयत यादव महज 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने के लिए  19 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत है। 

  • 23 Jan 2022 4:05 PM GMT

    भारत का 6वां विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को अभी जीत के लिए 51 गेंदों पर 68 रनों की जरूरत है। जयंत यादव और दीपक चहर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 41.3 ओवर में 220-6 रन है

  • 23 Jan 2022 3:21 PM GMT

    विराट कोहली अर्धशतक बनाकर आउट

    भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली को केशव महाराजा ने कप्तान बवूमा को कैच कराकर आउट किया है। भारत का स्कोर 33 ओवर में चार विकेट पर 168-4 रन बनाए हैं। 

  • 23 Jan 2022 1:28 PM GMT

    भारत का पहला विकेट गिरा

    भारत का पहला विकेट गिरा। कप्तान केएल राहुल महज 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट पर 21-1 रन है। 

  • 23 Jan 2022 12:26 PM GMT

    दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा

    दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा, द्वैत प्रीटोरियस 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 48.2 ओवर में सात विकेट पर 281-7 रन है। 

  • 23 Jan 2022 11:50 AM GMT

    दक्षिण अफ्रीका का 6वां विकेट गिरा। आदिले फेहलुकवायो महज चार रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 23 Jan 2022 11:34 AM GMT

    दक्षिण अफ्रीका के लगातार दो विकेट गिरे

    दक्षिण अफ्रीका के लगातार दो विकेट गिरा। डिकॉक शतक बनाकर आउट हुए और डर दुेंस अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 37 ओवर में 5 विकेट पर 219-5 रन बनाए हैं। 

  • 23 Jan 2022 11:02 AM GMT

    डिकॉक ने जड़ा शानदार शतक

    डिकॉक ने लगाया शानदार शतक। क्वींटन डी कॉक ने 112 गेंदों पर 106 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 32 ओवर में तीन विकेट पर 183-3 रन है। 

  • 23 Jan 2022 9:42 AM GMT

    अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

    दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। एडन मारक्रम महज 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मारक्रम को दीपक चहर ने ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराकर आउट कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 13 ओवर में तीन विकेट पर 72-3 रन है। 

  • 23 Jan 2022 9:10 AM GMT

    कप्तान बवूमा सस्ते में आउट

    दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान टेम्बा बवूमा 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कप्तान बवूमा को भारतीय कप्तान केएल राहुल ने रन आउट करके पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर में दो विकेट पर 36-2 रन है। 

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story