×

IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से जीता मैच लेकिन 2-1 से सीरीज रही भारत के नाम

IND vs SA 3rd T20 Match: टी20 विश्व कप 2022 से पहले आज भारतीय टीम अपना आखिरी टी20 मुकबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला। जिस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से अपने नाम किया।

Prashant Dixit
Published on: 4 Oct 2022 5:30 PM GMT (Updated on: 4 Oct 2022 5:55 PM GMT)
IND vs SA 3rd T20 Match
X

IND vs SA 3rd T20 Match (image social media)

IND vs SA 3rd T20: गुवाहाटी में हुए दूसरे टी-20 मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी थीं। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार आज 4 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ़ कर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने की उम्मीद अधुरी रह गई। आज के इस मैच में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। भारत ने टॉस जीतकर के इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से अपने नाम किया। यह तीन मैच की सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की है।

दूसरी पारी - SA - 227 रन - 10 विकेट - 18.3 ओवर

16 से 20 ओवर – भारत ने इन पांच ओवर में 2 विकेट खोकर 36 रन बनाएं। इन दौरन जरूरी रन रेट भारत के लिए बढ़कर 33.30 रन प्रति ओवर पहुंच गया है। इस दौरान मोहम्मद सिराज 5 और दीपक चाहर 31 रन के विकेट गवाएं। कुल मिलाकर यह पांच ओवर भी दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजों के नाम रहे है।

11 से 15 ओवर – भारत ने इन पांच ओवर में 3 विकेट खोकर 45 रन बनाएं। इन दौरन जरूरी रन रेट भारत के लिए बढ़कर 17.20 रन प्रति ओवर पहुंच गया है। इस दौरान हर्षल पटेल 17 रन, अक्षर पटेल 9 रन और आर अश्विन 2 रन ने विकेट गवाएं। कुल मिलाकर यह पांच ओवर भी दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजों के नाम रहे है।

6 से 10 ओवर – भारत ने इन पांच ओवर में खराब शुरुआत करते बाद 2 विकेट खोकर 50 रन बनाएं। इन दौरन जरूरी रन रेट भारत के लिए बढ़कर 13.30 रन प्रति ओवर पहुंच गया है। इस दौरान दिनेश कार्तिक 21 गेंद में 46 रन बनाएं और सूर्य कुमार यादव ने 6 गेंद में 8 रन बना आउट हुए। कुल मिलाकर यह पांच ओवर भी दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजों के नाम रहे है।

1 से 5 ओवर – भारत ने पहले पांच ओवर में खराब शुरुआत करते हुए 3 विकेट खोकर 45 रन बनाएं। इन दौरन जरूरी रन रेट बढ़कर भारत के 12.20 रन प्रति ओवर पहुच गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोलें आउट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर चलते बनें, तो वहीं ऋषभ पंत 14 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर यह पांच ओवर दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजों के नाम रहे है।

पहली पारी - SA - 227 रन - 2 विकेट - 20 ओवर

16 से 20 ओवर – दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इन पांच ओवर में 74 रन बनाएं है। इस दौरान अफ्रीकी टीम का रन रेट 10.3 से बढ़कर 11.4 पहुच गया। इन 20 ओवर में अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट पर 227 रन बनाएं और भारत के आगें 228 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। राइली रूसो ने 48 गेंद पर शतकीय पारी 100 रन की खेली। कुल मिलाकर यह ओवर भी अफ्रीका के बल्लेबाजों के नाम रहे है।

11 से 15 ओवर – भारतीय टीम ने इन पांच ओवर में 58 रन खर्च करके 1 विकेट लिया है। इस दौरान क्विंटन डि कॉक 43 गेंद में 68 रन बनाकर रन आउट हुए। इस दौरान अफ्रीकी टीम का रन रेट 9.60 से बढ़कर 10.3 पहुच गया। इन 15 ओवर में अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 154 रन पहुच गया है। कुल मिलाकर के यह पांच ओवर भी अफ्रीका टीम के नाम रहे है।

6 से 10 ओवर – इन पांच 6-10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कुल 58 रन बनाएं। इस दौरान अफ्रीकी टीम का रन रेट 7.60 से बढ़कर 9.60 पहुच गया है। इस ओवर में क्विंटन डि कॉक और रिले रॉसो के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी होने के साथ डि कॉक का अर्धशतक भी पूरा किया है। कुल मिलाकर यह पांच ओवर दक्षिण अफ्रीका के नाम रहे है।

1 से 5 ओवर – मैच में टॉस हारकर के पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले पांच ओवर में 1 विकेट खोकर के 38 रन बनाएं। यह विकेट उमेश यादव ने तेंबा बावुमा का लिया। कुल मिलाकर के यह पांच ओवर दोनों टीम के नाम रहे है।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, रिले रॉसो, एडन मर्करम, डेविड मिलर, टी. स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी नगीदी।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story